एक्सप्लोरर

FASTag KYC: घर बैठे ऐसे अपडेट कर सकते है फास्ट टैग केवाईसी, ये है स्टेप बाई-स्टेप आसान तरीका

अगर आपको नहीं पता कि FASTag केवाईसी को कैसे अपडेट करना है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, यहां देखिये स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रोसेस.

FASTag KYC Update Online: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल में घोषणा की थी कि अपूर्ण केवाईसी वाले फास्टैग को पर्याप्त बैलेंस होने पर भी 31 जनवरी 2024 के बाद बैंकों द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. इस असुविधा से बचने के लिए 31 जनवरी से पहले केवाईसी पूरा करा लें. 

बता दें कि एनएचएआई यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि शिकायत मिली थी कि एक ही गाड़ी के लिए कई FASTag जारी किए गये हैं, और आरबीआई के आदेश का उल्लंघन करते हुए KYC भी नहीं कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग सात करोड़ फास्टैग जारी किए गए हैं, लेकिन केवल चार करोड़ ही एक्टिव हैं और 1.2 करोड़ फास्टैग डुप्लीकेट हैं.

चलिए हम आपको स्टेप-बाई-स्टेप बताते हैं कि घर बैठे कैसे आसानी से ऑनलाइन FASTag केवाईसी को कैसे अपडेट कर सकते हैं.

कैसे चेक करें अपना FASTag स्टेटस?

  • FASTag स्टेटस की चेक करने के लिए, आपको fastag.ihmcl.com वेबसाइट पर जा जाना होगा.
  • वेबसाइट के दाईं ओर टॉप पर "लॉगिन" टैब पर क्लिक करें.
  • पूछी जा रही डिटेल्स भरें, जैसे; रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड.
  • ऑथराइजेशन ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा.
  • OTP लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर "माई प्रोफाइल" सेक्शन पर क्लिक करें.
  • "माई प्रोफाइल" में आपको अपने FASTag के KYC का स्टेटस और रजिस्ट्रेशन के दौरान सबमिट की गई प्रोफाइल डिटेल्स भी मिल जाएगी.

अगर FASTag KYC पेंडिंग किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

RBI गाइडलाइन के मुताबिक, FASTag KYC अपडेट के लिए नीचे बताये जा रहे डॉक्यूमेंट्स में से किसी एक की आवश्यकता होती है.

  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration certificate of the vehicle)
  • पहचान प्रमाण (Identity proof)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address proof)
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो (A passport-size photo)

नोट : पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और नरेगा जॉब कार्ड (राज्य सरकार के अधिकारी से हस्ताक्षरित) का उपयोग आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ के रूप में किया जा सकता है.

फास्टैग केवाईसी को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट?

  • सबसे पहले आपको fastag.ihmcl.com वेबसाइट पर जा जाना होगा.
  • "मेरी प्रोफाइल" सेक्शन पर जाएं.
  • "केवाईसी" सब-सेक्शन पर जाकर अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर अपडेट करें.  
  • जरूरी आइडेंटिटी और ऐड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट्स भरने के बाद, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  • डिक्लेरेशन चेक और कन्फर्म करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
  • केवाईसी अपग्रेड के लिए आपके सबमिट करने की तारीख से अधिकतम 7 वर्किंग डेज में अपडेट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें :- इस साल बाजार में आने वाली है 4 नई सब-4 मीटर एसयूवी, देखिए क्या कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla Model Y की बिक्री में उछाल, कीमत घटने का दिखा असर
Tesla Model Y की बिक्री में उछाल, कीमत घटने का दिखा असर
नई Syros EV vs Nexon EV, खरीदने से पहले जानें बड़ा फर्क
नई Syros EV vs Nexon EV, खरीदने से पहले जानें बड़ा फर्क
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह
Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा 166
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
Asian Games 2026 Day 14 Live Update: तीरंदाजी में बेटियों ने दिलाया भारत को 11वां गोल्ड, रच दिया इतिहास
LIVE: तीरंदाजी में बेटियों ने दिलाया भारत को 11वां गोल्ड, रच दिया इतिहास
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget