एक्सप्लोरर

गाड़ी की नंबर प्लेट से ओनर के बारे में कैसे पता करें? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप

अगर आप किसी गाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह जानकारी आप mParivahan ऐप से आसानी से पा सकते हैं. इसके लिए आपको गाड़ी का नंबर डालना होगा और कुछ ही मिनटों में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी.

Vehicle Number Owner Details: अगर आप किसी की गाड़ी की जानकारी चाहते हैं, उसे ऑनलाइन मोड से घर बैठे हासिल किया जा सकता है. mParivahan वेबसाइट और मोबाइल ऐप की मदद से गाड़ी का नंबर डालते ही मिनटों में ऑनलाइन डिटेल हासिल की जा सकती है.

बता दें कि mParivahan के अलावा कई थर्ड पार्टी ऐप कार के ओनर की डिटेल हासिल की जा सकती है. आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन कार डिटेल हासिल कर सकते हैं?

mParivahan ऐप क्या है?

अगर आप किसी वाहन की डिटेल्स जानना चाहते हैं तो mParivahan ऐप या Vahan पोर्टल से यह प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है. सबसे पहले आपको mParivahan ऐप डाउनलोड करना होग- एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह Google Play Store और iPhone यूजर्स के लिए Apple App Store पर उपलब्ध है. इसके अलावा, आप वेबसाइट पर भी जा सकते हैं. ऐप या पोर्टल खोलने के बाद, सबसे पहले आपको मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना होता है. OTP वेरिफिकेशन के बाद 6 अंकों का MPIN सेट करना होता है, जिससे आप भविष्य में आसानी से लॉगिन कर सकें.

ऐप या वेबसाइट से गाड़ी की जानकारी पाने का तरीका

लॉगिन के बाद, आपको उस गाड़ी का नंबर डालना है, जिसकी जानकारी आप पाना चाहते हैं-जैसे कि "DL01AB1234". इसके बाद “Search Vehicle” या “Check RC Status” बटन पर क्लिक करें. अब आपके सामने उस वाहन से संबंधित जानकारी आ जाएगी, जैसे कि मालिक का पहला नाम, वाहन का रजिस्ट्रेशन कब हुआ, फिटनेस और इंश्योरेंस कब तक वैध है, गाड़ी कौन से क्लास की है और कंपनी कौन सी है. हालांकि गोपनीयता के कारण पूरा पता और मोबाइल नंबर नहीं दिखाया जाता.

क्या यह लीगल है?

यह प्रक्रिया पूरी तरह से वैध है क्योंकि mParivahan भारत सरकार की आधिकारिक सेवा है, जिसका इस्तेमाल पुलिस, ट्रैफिक विभाग और आम नागरिक वाहन की पहचान, चोरी के मामलों और सड़क पर किसी संदिग्ध वाहन की जांच के लिए कर सकते हैं. ध्यान रहे कि कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स भी ऐसी सेवा देने का दावा करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा संदिग्ध हो सकती है. इसलिए हमेशा केवल mParivahan ऐप या Vahan पोर्टल का ही उपयोग करें.

ये भी पढ़ें: 13 लाख की कार पर 6 लाख रुपये तो टैक्स दे रहे आप? CA ने पोस्ट कर उठाए बड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget