एक्सप्लोरर

Second-Hand Car Tips: कैसे खरीदें बेस्ट सेकंड-हैंड कार? फॉलो करें ये टिप्स, नहीं होगी कोई भूल

How to Buy Second-Hand Car: किसी भी पुरानी या यूज्ड कार को खरीदने से पहले उस गाड़ी के बारे में कार की हिस्ट्री से लेकर उसकी प्राइस-रेंज के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा करना बहुत जरूरी होता है.

Car Tips and Tricks: कारों के दाम बढ़ने के साथ ही लोग सेकंड-हैंड कार खरीदने की तरफ भी शिफ्ट होते नजर आ रहे हैं. लेकिन सेकंड-हैंड कार खरीदते समय लोग कई तरह की गलती कर बैठते हैं. कई लोगों को सेकंड-हैंड कार खरीदने के बेहतर तरीके नहीं पता होते. ऐसे में किस तरह एक पुरानी, लेकिन बेहतर कंडीशन वाली कार को खरीदा जाए, इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

बजट का रखें ध्यान

सेकंड-हैंड कार या यूज्ड कार खरीदने से पहले अपने बजट को फिक्स करें. कभी-कभी एक बेहतर कार डील मिलने की वजह से लोग अपने बजट से ज्यादा की कार खरीद लेते हैं, जिसे बाद लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बजट के हिसाब से ही कार डील फाइनल करें.

बेहतर रिसर्च है जरूरी

सेकंड-हैंड कार  खरीदने से पहले कार से जुड़ी कई तरह की जानकारियों को इकट्ठा करना जरूरी हो जाता है. जो कार आप खरीदने जा रहे हैं, उस कार की हिस्ट्री के बारे में पता होना चाहिए. कार से कोई एक्सीडेंट तो नहीं हुआ, इस बारे में भी जानकारी होना जरूरी है. अगर कार का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है, तो उसके बारे में भी जरूर छान-बीन कर लेनी चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं.

इन सब बातों के साथ ही जिस कार के मॉडल को आप खरीदने जा रहे हैं, उस कार की स्थिति, मार्केट में उसकी कीमत के बारे में जरूर पता करें. इसके साथ ही केवल सेकंड-हैंड कार खरीद न लें, बल्कि उस कार की परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी के लिए आप ऑनलाइन रिव्यू भी देख सकते हैं.

कार खरीदने से पहले लें टेस्ट ड्राइव

आप चाहे पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं या नई कार, टेस्ट ड्राइव लेना एक जरूरी स्टेप बन जाता है. इससे आप कार की सटीक स्थिति का पता लगा सकते हैं. वहीं आप इसके लिए किसी बेहतर कार एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं, जो कि पुरानी कार में दिख रही खराबी के बारे में आपको सही-सही जानकारी उपलब्ध करा सके. गाड़ी की डील फाइनल करने से पहले, उसकी परफॉर्मेंस की डिटेल होना बहुत जरूरी हो जाता है.

डील को करें फाइनल

किसी भी यूज्ड कार की डील फाइनल करने से पहले उस कार की कीमत के बारे में पता करें और डीलर के साथ कार की प्राइस को लेकर अपने हिसाब से मोल-भाव भी करें. सही डील मिलने पर भी उस करा को खरीदें.

ये भी पढ़ें

Best Mileage Cars: 20 kmpl से ज्यादा का माइलेज देती हैं ये कार, Maruti-Honda के जबरदस्त मॉडल शामिल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Barrier-Free Toll पर सावधान, इन 3 चीजों का रखें ध्यान
Barrier-Free Toll पर सावधान, इन 3 चीजों का रखें ध्यान
सिंगल चार्ज में 1003 KM रेंज, BYD की इस नई EV की खूब चर्चा
सिंगल चार्ज में 1003 KM रेंज, BYD की इस नई EV की खूब चर्चा
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget