एक्सप्लोरर

मोटरसाइकिल कैसे देगी बेहतर माइलेज? इन टिप्स को फॉलो करने से बचेंगे हजारों रुपये

Tips to Improve Motorcycle Mileage: बाइक चलाने के साथ ही लोग उसकी परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी चिंता करते हैं. बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए गाड़ी का सही तरीके से रखरखाव करना जरूरी है.

Tips to Improve Bike Mileage: मोटरसाइकिल खरीदते वक्त लोग बेहतर माइलेज देने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं. लेकिन कोई भी बाइक और भी बेहतर माइलेज तब दे सकती है, जब उसका सही से इस्तेमाल किया जाएगा. बाइक की राइडिंग स्टाइल में बदलाव करके आप अपनी गाड़ी के माइलेज को बढ़ा सकते हैं. बाइक के माइलेज के बेहतर होने से फ्यूल की बचत होती है, जिससे आपका फ्यूल टैंक ज्यादा समय तक चल सकता है.

अगर आप अपने मोटरसाइकिल चलाने के तरीकों में कुछ बदलाव कर लें, तो आप भी फ्यूल की बचत कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कि बाइक के माइलेज को बेहतर करने के क्या-क्या तरीके हैं.

बाइक के टायर प्रेशर की करें जांच

सभी बाइक्स में PSI के टायर लगे देखने को मिलते हैं. बाइक के टायर के प्रेशर को मेंटेन करके रखना बहुत जरूरी होता है. टायर के प्रेशर के बारे में जानकारी किसी बाहरी सैलर की बजाय बाइक निर्माता कंपनी से ही लेनी चाहिए. बाइक के टायर में हवा न तो जरूरत से ज्यादा होनी चाहिए और न ही कम होनी चाहिए. टायर में हवा कम होने पर बाइक सड़क पर घसीटती है, जिससे बाइक को चलाने में ज्यादा फ्यूल लगता है.

बाइक का करें रखरखाव

बाइक खरीदने के साथ ही उस नए जैसा बनाए रखने के लिए और बेहतर परफॉर्मेंस पाने के लिए सही तरीके से उसका रखरखाव करना भी जरूरी है. इसके लिए बाइक के ऑयल को समय-समय पर बदलते रहें, ऑयर और एयर फिल्टर की भी जांच करते रहें और अगर जरूरत पड़ें, तो उसे भी बदलवा लें. बाइक की रेगुलर मेंटेनेंस करने से आपकी गाड़ी का इंजन बेहतर तरीके से काम करेगा.

एक्स्ट्रा चीजों को बाइक से हटाएं

मोटरसाइकिल, कार की तुलना में काफी छोटी होती है. बाइक पर ज्यादा सामान लादने से फ्यूल की खपत भी ज्यादा होती है. अगर आपकी मोटरसाइकिल में बिना जरूरत की चीजें लगी हुई हैं, तो उन्हें गाड़ी से हटवा लें. इससे आपकी बाइक का माइलेज बेहतर होगा.

एवरेज स्पीड से चलाएं बाइक

अगर आप अपनी बाइक की स्पीड को कभी कम करते हैं और कभी अचानक से बढ़ा देते हैं, तो इसमें ज्यादा फ्यूल खर्च होता है. बाइक को तेज रफ्तार में चलाने पर भी ज्यादा फ्यूल की खपत होती है. अगर आप मोटरसाइकिल को एक जैसी स्पीड से चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपका फ्यूल भी बचेगा और फ्यूल बचने से पैसे भी बचेंगे.

ये भी पढ़ें

Best Turbo-Petrol SUVs: टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में दमदार एसयूवी खरीदना चाहते हैं, यहां जानें बेस्ट ऑप्शन

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget