एक्सप्लोरर

जानें- आखिर क्यों जरूरी है वाहनों में ABS और EBD सिस्टम? कैसे करते हैं ये काम

ABS+EBD अब वाहनों के स्टैण्डर्ड फीचर्स के रूप में आने लगे हैं जबकि पहले इन्हें गाड़ियों के टॉप मॉडल्स में ही इस्तेमाल किया जाता है, आइये जानते हैं एक वाहन में कितने जरूरी होते हैं ये फीचर्स -

नई दिल्ली: सेफ्टी को देखते हुए सरकार ने टू-व्हीलर्स और 4-व्हीलर्स में ABS (Anti-lock Braking System)और EBD (Electronic brakeforce distribution) जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैण्डर्ड रूप में शामिल किया है. यानी ये फीचर्स वाहनों के बेसिक वेरिएंट में भी आने लगे हैं जबकि पहले इन्हें टॉप वेरिएंट में ही लगाया जाता है. काफी लोग ABS+EBD के बारे में जानते हैं जबकि अभी भी काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. आइये आपको बताते हैं आखिर क्या होते हैं  ABS+EBD  और ये कैसे वाहनों में काम करते हैं.

ABS क्या है ?

ABS को Anti-lock Braking System (एंटी लॉक ब्रेकिंग) के नाम से जाना जाता है.  यह एक ऐसा सेफ्टी फीचर है जोकि अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन को फिसलने से बचाता है साथ ही वाहन को कंट्रोल में रखता है. इसमें लगे वाल्व और स्पीड सेंसर की मदद से अचानक ब्रेक लगने पर वाहन के पहिये लॉक नहीं होते हैं और बिना स्किड किये कम दूरी में वाहन रुक जाता.

वाहनों में ABS कैसे काम करता है ?

जिस वाहन में ABS (Anti-lock Braking System) लगा होता है, उस वाहन में जब अचानक ब्रेक लगते है तो उस वक्त ब्रेक आयल के प्रेशर से ब्रेक पैड पहिये के साथ जुड़ते हैं और उसकी स्पीड को धीमा कर देते हैं. स्पीड में वाहन के आगे अगर कुछ रूकावट पैदा होती है जिसकी वजह से गाड़ी को एकदम से रोकना पड़े तो ब्रेक पेडल को जोर से दबाया जाता है ताकि वाहन रुक जाये. लेकिन जब तेज स्पीड में एकदम से जोर से ब्रेक लगते हैं तो ब्रेक पैड व्हील के साथ चिपक जाते है और फिर शुरू होता है ABS का काम.

अब जैसे ही ब्रेक पैड पहिये को जाम करने लगेंगे उसी समय स्पीड सेंसर पहिये की रफ्तार का सिग्नल ECU (Electronic Control Unit) में भेजता है और ECU हर पहिये की रफ्तार का आंकलन करके हर पहिये की रफ्तार के अनुसार हाइड्रोलिक यूनिट को सिग्नल भेजता है.

ECU से सिग्नल मिलने पर हाइड्रोलिक सिस्टम अपना काम शुरू करने लगता है, हाइड्रोलिक सिस्टम, ECU से मिले हुए सिग्नल के अनुसार हर पहिये में उसकी स्पीड के अनुसार प्रेशर को कम या ज्यादा करता रहता है.

जिसकी वजह से वाहन के पहिये जाम होने लगते हैं. हाइड्रोलिक सिस्टम थोड़ा ब्रेक प्रेशर को कम कर देता है, जिससे पहिये फिर से घूमने लगते हैं और फिर ब्रेक प्रेशर बढ़ा कर पहिये को रोकता है. खास बात यह है कि ये परिक्रिया सेकंड में कई बार होती है जिसकी वजह से वाहन के पहिये जाम नहीं होते हैं.

EBD क्या है और कैसे काम करता है ?

EBD को Electronic break force के नाम से जाना जाता है. यह एक ऐसा सिस्टम है जो वाहन गाड़ी की स्पीड और रोड़ की कंडीशन के हिसाब से ब्रेक अलग-अलग पहिये को अलग अलग ब्रेक फोर्स देता है. जब कभी एकदम से ब्रेक लगते हैं तो गाड़ी आगे की तरफ को दबती है और जब किसी मोड़ पर गाड़ी को मोड़ते हैं तो गाड़ी का वजन और उस पर बैठी सवारियों का भार एक तरह होता है.

ऐसे में जब इस कंडीशन में एकदम से ब्रेक लगाने पड़ते हैं तो बिना EBD की गाड़ियों के स्किड होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि EBD सिस्टम, वजन और रोड़ कंडीशन के अनुसार अलग अलग पहिये को अलग अलग ब्रेक फोर्स देता है जिसकी वजह से वाहन ऐसी परिस्थिति में भी कंट्रोल में रहता है और स्लिप नहीं होता.

इससे चालक के साथ कोई दुर्घटना नहीं होती. ABS और EBD दोनो ही अलग अलग सिस्टम है लेकिन वाहन में ये दोनों ही एक साथ काम करते हैं इसलिए इन दोनों का नाम भी हमेशा एक ही साथ लिया जाता है.

ABS और EBD के फायदे

  • अचानक बेक लगाने पर भी स्टेयरिंग कंट्रोल में रहता है.
  • हाई स्पीड में अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन के व्हील जाम नही होते.
  • ABS औरEBD सिस्टम तेज रफ्तार में या फिर किसी मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी  स्लिप नहीं होती
  • ABS औरEBD सिस्टम ब्रेकिंग की दूरी को कम करते हैं, यानी कि वाहन का ब्रेकिंग सिस्टम पूरी तरह से कंट्रोल में रहता है.
  • जिन वाहनों में ABS औरEBD सिस्टम होता है वो नॉर्मल वाहनों की तुलना में अधिक सेफ होते हैं.
यह भी पढ़ें 

ट्यूब वाले टायर्स की तुलना में ट्यूबलेस टायर्स क्यों होते ज्यादा बेहतर? जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
करोलबाग से Modify करवाई कार, अब आ रही दिक्कत, यहां कर सकते हैं शिकायत
करोलबाग से Modify करवाई कार, अब आ रही दिक्कत, यहां कर सकते हैं शिकायत
FASTag Annual Pass ने रचा रिकॉर्ड, 1 करोड़ पार हुआ आंकड़ा
FASTag Annual Pass ने रचा रिकॉर्ड, 1 करोड़ पार हुआ आंकड़ा

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget