एक्सप्लोरर

ट्रकों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Ok Please', नहीं जानते होंगे आप!

क्या आप भी जानते हैं कि ट्रकों के पीछे लिखे Horn OK Please का क्या मतलब है? अगर नहीं तो पढ़िए पूरी खबर और जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण.

Horn OK Please Meaning in Hindi: देश में ट्रकों के पीछे कई तरह की शायरी और स्लोगन लिखने का फैशन है. जो काफी मजेदार होते हैं. इसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय है Horn Ok Please, जो अधिकतर ट्रकों के पीछे लिखा हुआ देखा जा सकता है. यह लाइन इतनी फेमस है कि इसके ऊपर बॉलीवुड फिल्म भी कुछ सालों पहले बनी थी. हालांकि नियमों के अनुसार यह लिखना जरूरी नहीं है, और न ही इसका कोई मतलब है, लेकिन फिर भी ज्यादातर ट्रकों के पीछे यह जरूर लिखा होता है. आप में से अधिकतर लोग इसके पीछे का कारण नहीं जानते होंगे, इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ट्रक के पीछे हॉर्न ओके प्लीज लिखने का क्या कारण होता है.   

क्या है मतलब

'हॉर्न ओके प्लीज' का अर्थ यह है कि गाड़ी को ओवरटेक करने से पहले हार्न देकर सूचित करें. यानि ट्रक चालक पीछे चल रहे वाहनों से कहते हैं कि आगे निकलने के लिए हॉर्न बजाएं. पुराने समय में कई ट्रकों में साइड मिरर नहीं मिलता था, जिससे ड्राइवरों को पीछे चलने वाले वाहनों की जानकारी के लिए यह लिखवाना पड़ता था, जिससे वे पीछे से आ रहे वाहन को साइड दे सकें. 

'ओके' लिखने का कारण

इस लाइन के बीच में 'ओके' लिखने के बहुत से कारण हैं, जिसमें एक कारण यह है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में डीजल की बहुत कमी हो गई थी. इस दौरान ट्रकों में केरोसिन से भरे कंटेनर रखे जाते थे, जो कि बहुत ज्वलनशील होता है. इन ट्रकों में दुर्घटना के समय तेजी से आग लग जाती थी, इसलिए पीछे वाले वाहनों को उचित दूरी बनाने के लिए कहने के लिए ‘On Kerosene’ लिखा जाता था, जिसे धीरे धीरे ok कहा जाने लगा. 

ये भी है कारण

पुराने समय में अधिकतर संकरे रास्ते हुआ करते थे, जिससे ओवरटेकिंग के समय एक्सीडेंट होने का अधिक खतरा रहता था. बड़े ट्रकों को पीछे वाले वाहन नहीं दिखाते थे, इसलिए ओके शब्द के उपर एक बल्ब लगा होता था, जिसे पीछे चल रहे वाहन को आगे निकलने का संकेत देने के लिए ट्रक ड्राइवर जलाता था. इससे पीछे चल रहे वाहनों को ओवरटेकिंग में सुविधा होती थी.

यह भी पढ़ें :- तेजी से बढ़ रही है इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग, फ्यूल की डिमांड में आएगी कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget