एक्सप्लोरर

Honda Elevate SUV: होंडा एलिवेट का प्रोडक्शन शुरू, सितंबर में लॉन्चिंग और डिलीवरी दोनों एक साथ

एलिवेट से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हैराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस शामिल है.

Honda Elevate Launching: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने आज अपनी नई होंडा एलिवेट एसयूवी के प्रोडक्शन शुरू होने की घोषणा कर दी है. साथ यह भी खुलासा कर दिया, कि इसकी लॉन्चिंग के साथ ही सितंबर में ही डिलीवरी भी स्टार्ट कर दी जाएगी. इस एसयूवी के लिए बुकिंग लेनी पहले ही शुरू की जा चुकी है, जोकि 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के ऑनलाइन या ऑथराइज्ड होंडा डीलरशिप पर जाकर के जरिये की जा सकती है.

नई एलिवेट की मैन्युफैक्चरिंग तापुकारा, राजस्थान में कंपनी की यूनिट में जारी है. होंडा के दावे के मुताबिक, एलिवेट 90% से ज्यादा लोकल है. इसके डिज़ाइन की बात करें तो, इसके फ्रंट में एक बड़ी पियानो-ब्लैक ग्रिल है, जिसके दोनों ओर चिकने एलईडी हेडलैंप हैं. साथ ही एक मोटी क्रोम पट्टी है, जो ग्लोबल मार्केट में बिक्री की जाने वाली होंडा की बाकी एसयूवी में देखने को मिलती है. इसके अलावा इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस और सेगमेंट में सबसे बेहतर 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. वहीं इसके रियर में थोड़ी घुमावदार विंडस्क्रीन के साथ उल्टे L-शेप की एलईडी टेल लाइटें हैं. साथ में दो रिफ्लेक्टर के साथ रियर स्किड प्लेट्स भी देखने को मिलती हैं.

फीचर्स

इस एसयूवी के इंटीरियर में लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ, डैशबोर्ड लेआउट भी बिल्कुल नया दिया गया है. इसके अलावा फीचर्स में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, सेंसर के साथ एक रियरव्यू कैमरा, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, सिंगल-पेन सनरूफ, 17-इंच मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी फॉग लैंप, ऑटो फोल्डिंग ORVM, 6 स्पीकर और एक वायरलेस मोबाइल चार्जर मौजूद है.

इंजन

कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को सिंगल एकल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसमें 1.5-l पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 bhp की पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल/CVT ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है.

सेफ्टी फीचर्स

एलिवेट में होंडा सेंसिंग ADAS सुइट मौजूद है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और ऑटो हाई-बीम असिस्ट शामिल हैं. इसे चार वेरिएंट्स (एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स) में ख़रीदा जा सकेगा, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल इसके वी, वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा.

माइलेज और मुकाबला

होंडा अपनी इस एसयूवी के लिए मैनुअल पर 15.31 किमी/लीटर और सीवीटी के लिए 16.92 किमी/लीटर के माइलेज का दावा कर रही है. एलिवेट से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हैराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस शामिल है.

यह भी पढ़ें- Ola Sales Report: जुलाई में भी ओला की बादशाहत कायम, सालाना बिक्री में 375 फीसद की बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Scooter Launch: Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget