एक्सप्लोरर

Honda Activa H-Smart launched: होंडा ने लॉन्च किया नया एक्टिवा एच स्मार्ट स्कूटर, शुरुआती कीमत 74,536 रुपये

कंपनी ने Activa H-Smart में ढेर सारी नई तकनीको का इस्तेमाल किया है. इसमें एक 110cc PGM-FI इंजन दिया गया है. इस इंजन में OBD2 के साथ बेहतर स्मार्ट पावर (eSP) तकनीक को भी जोड़ा गया है.

Honda Activa H Smart: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर मॉडल एक्टिवा का एच-स्मार्ट वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74,536 रुपये रखी है. यह स्कूटर एच-स्मार्ट तकनीक के साथ कंपनी के मौजूदा एक्टिवा 6जी का अपडेट मॉडल है. 

कितनी है कीमत?

होंडा के अनुसार नई Activa H-Smart को तीन ट्रिम्स में लाया गया है. जिनमें स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट शामिल हैं. इनकी एक्स शोरूम कीमतें क्रमशः ₹74,536, ₹77,036 और ₹80,537 हैं. इस स्कूटर में पांच नए पेटेंटेड तकनीकी खूबियों को शामिल किया गया है. 

क्या है नया?

कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है, जिससे यूजर स्मार्ट की का इस्तेमाल करके जब भी भीड़ में इसे ढूंढने का प्रयास करता है, तो यह स्कूटर खुद ही रिस्पॉन्स देता है. इस स्मार्ट की मदद से राइडर फिजिकल की के बिना भी स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है. इस स्मार्ट की का इस्तेमाल स्कूटर से दो मीटर के दायरे में किया जा सकता है. इसके साथ ही नई एक्टिवा एच-स्मार्ट में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच भी दिया गया है.

कैसे हैं फीचर्स?

नई होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट में 12 इंच के फ्रंट अलॉय व्हील्स, बड़ा व्हीलबेस, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, लंबा फुटबार्ड एरिया, नए पासिंग स्विच, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और डीसी एलईडी हेडलैंप दिया गया है. जिससे इसकी राइडिंग काफी आसान बन जाती है. 

इन नई तकनीकों का हुआ है इस्तेमाल

कंपनी ने Activa H-Smart में ढेर सारी नई तकनीको का इस्तेमाल किया है. इसमें एक 110cc PGM-FI इंजन दिया गया है. इस इंजन में OBD2 के साथ बेहतर स्मार्ट पावर (eSP) तकनीक को भी जोड़ा गया है. साथ ही इसमें अपडेटेड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, बेहतर स्मार्ट टंबल टेक्नोलॉजी, एसीजी स्टार्टर और फ्रिक्शन रिडक्शन तकनीक को भी शामिल किया गया है. पावरट्रेन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन पेटेंट तकनीकों का इस्तेमाल हुआ है. 

टीवीएस जुपिटर से होगा मुकाबला?

TVS Jupiter की भारत में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 73,488 रुपये है. यह 6 वेरिएंट और 16 रंगों में उपलब्ध है. इसमें 109.7cc BS6 इंजन मिलता है, जो 7.77 bhp की पॉवर और 8.8 Nm का टार्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- ये रहीं दिसंबर 2022 की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 बाइक, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल टैंक में दौड़ती है 1200 KM, इस गाड़ी को 4 लाख लोगों ने खरीदा
फुल टैंक में दौड़ती है 1200 KM, इस गाड़ी को 4 लाख लोगों ने खरीदा
पेट्रोल के बाद CNG में ब्लेंडिंग से क्या होगा गाड़ी पर असर? जानें
पेट्रोल के बाद CNG में ब्लेंडिंग से क्या होगा गाड़ी पर असर? जानें
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Atiq Ahmed Son Aaban Death: कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा आबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा आबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget