एक्सप्लोरर

Honda Unicorn: भारत में लॉन्च हुई 2023 होंडा यूनिकॉर्न, 1.10 लाख रुपये है कीमत

इस बाइक का मुकाबला पल्सर एनएस 160 से होगा, जिसमें एक 160.3cc BS6 इंजन मिलता है, जो 17.03 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

2023 Honda Unicorn: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नए डियो एच-स्मार्ट को पेश करने के बाद, नए OBD2 कंप्लेंट 2023 यूनिकॉर्न को भी देश में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1,09,800 रुपये है. इसको पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू जैसे 4 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. 

इंजन

नई 2023 होंडा यूनिकॉर्न में BS6 OBD2 कंप्लेंट 160cc PGM-FI इंजन का उपयोग किया गया है. जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह बेहतर प्रदर्शन और माइलेज प्रदान करता है. यह इंजन 7,500rpm पर 12.9bhp की पॉवर और 5,500rpm पर 14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह काउंटरवेट बैलेंसर से भी लैस है जो कंपन को कम करता है और कम से हाई आरपीएम पर तेज एक्सीलरेशन प्रदान करता है.

फ्रेमवर्क डिजाइन

2023 होंडा यूनिकॉर्न सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और फ्रंट और रियर ट्यूबलेस टायर्स से लैस है. फ्लेक्सिबल डायमंड फ्रेम पर आधारित इस नई मोटरसाइकिल में रियर मोनोशॉक सस्पेंशन यूनिट दिया है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 187mm और व्हीलबेस 1335mm है. मोटरसाइकिल में साइड कवर, फ्रंट काउल पर क्रोम ट्रीटमेंट और फ्यूल टैंक पर 3डी होंडा विंग मार्क दिया गया है.

10 साल की वारंटी

2023 यूनिकॉर्न की सीट की ऊंचाई 715mm और फ्यूल टैंक की क्षमता 13 लीटर है और मोटरसाइकिल का कुल वजन 140 किग्रा है.  इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है. होंडा ने नई यूनिकॉर्न के लिए स्पेशल वारंटी प्रोग्राम भी पेश किया है. इसमें यह विशेष 10 साल के वारंटी पैकेज के साथ आता है जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड और 7 साल की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प शामिल है.

कंपनी ने क्या कहा?

नए ओबीडी2 कंप्लेंट 2023 यूनिकॉर्न के लॉन्च पर बोलते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष, सीईओ और प्रबंध निदेशक श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “अपने 2-दशकों के अस्तित्व के दौरान, यूनिकॉर्न भारतीय मोटरसाइकिल चालकों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बना हुआ है. यह नए उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के साथ पॉवर, माइलेज और कंफर्ट के लिए भी प्रतिबद्ध है.

पल्सर एनएस 160 से होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला पल्सर एनएस 160 से होगा, जिसमें एक 160.3cc BS6 इंजन मिलता है, जो 17.03 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह बाइक  फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है.

यह भी पढ़ें :- देखिए 2023 हीरो एक्सट्रीम 160R और TVS टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V का कंपेरिजन, कौन किसपर है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget