एक्सप्लोरर

Honda Electric Scooters: होंडा लाएगी दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, 2024 तक होगी बाजार में एंट्री

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक का मुकाबला ओला एस वन या एस वन प्रो से हो सकता है, अभी होंडा ने इसके पावरट्रेन के बारे में जानकारी नहीं दी है.

Upcoming Electric Scooters: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया फिलहाल देश में किसी भी इलेक्ट्रिक मॉडल की बिक्री नहीं करती है. लेकिन अब कंपनी वित्तीय वर्ष 2024 में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बाजार में लाने वाली है. 

नए प्लेटफार्म पर होंगे तैयार 

होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स एक नए डेडीकेटेड प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाएंगे, जिसे कोडनेम 'ई' प्लेटफॉर्म कहा जा रहा है. इस नए प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल के जरिए अलग-अलग बैटरी पैक और इंस्टॉलेशन के साथ कई इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में मदद मिलेगी. अगले साल लॉन्च होने वाला कंपनी का इलेक्ट्रिक वाहन एक मिड रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा. 

इलेक्ट्रिक एक्टिवा की हो सकती है एंट्री

होंडा के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक किफायती मॉडल होने की संभावना है, इस नए स्कूटर को होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक कहा जा रहा है. होंडा ने हाल ही में एक बैटरी पैक और हब मोटर के लिए पेटेंट लेने के लिए आवेदन किया है, जिसे इस ई-स्कूटर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. होंडा ने यह जानकारी दी है कि उसका दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा. साथ ही कंपनी पूरे देश में कई बैटरी स्वैपिंग पॉइंट भी लगाएगी. 

कंपनी बनाएगी चार्जिंग स्टेशंस

कंपनी देशभर में मौजूद अपने 6000 से ज्यादा नेटवर्क टचपॉइंट्स पर अपने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी. जिसमें से कुछ को वर्कशॉप 'ई' के तौर पर बदला जा रहा है. इसमें HEID बैटरी एक्सचेंजर्स और स्वैपेबल बैटरी टाइप के लिए मिनी बैटरी एक्सचेंजर्स और फिक्स्ड बैटरी टाइप के लिए चार्जिंग केबल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही कंपनी अपने ईवी यूजर्स के लिए आसान बैटरी स्वैपिंग देने के लिए पेट्रोल पंपों, मेट्रो स्टेशनों और अन्य स्थानों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों सहित कई ईवी सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है.

ओला एस वन से होगा मुकाबला

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक का मुकाबला ओला एस वन या एस वन प्रो से हो सकता है, अभी होंडा ने इसके पावरट्रेन के बारे में जानकारी नहीं दी है. ओला के ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स क्रमशः 121 और 181 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई लाने वाली हैं ये कॉम्पैक्ट कारें, कौन सी खरीदेंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget