एक्सप्लोरर

Upcoming Honda Bike: अगले हफ्ते आ रही है होंडा की नई मोटरसाइकिल, 160cc सेगमेंट में होगी लॉन्च

इस बाइक का मुकाबला बजाज पल्सर 160 एनएस से होगा, जिसमें एक 160cc का बीएस 6 इंजन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू होती है.

New Honda Bike: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारत में एक नई 160cc कम्यूटर मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग के साथ अपने प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार करने वाली है. इस बाइक को 2 अगस्त 2023 को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने लॉन्च से पहले इस बाइक का एक टीज़र लॉन्च किया है. टीज़र में "टू लीव बिहाइंड" और "ए ट्रेल ऑफ़ ऑव" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. इस नई बाइक में होंडा यूनिकॉर्न वाले कुछ डिजाइन एलिमेंट्स और इंजन देखने को मिल सकता है. 

इंजन

होंडा यूनिकॉर्न में फिलहाल एक 162cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 12.92PS पॉवर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी की नई बाइक में थोड़ी ज्यादा पॉवर मिल सकती है. यह बाइक टेलिस्कोपिक फॉर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप से लैस हो सकती है. ब्रेकिंग के लिए इसमें रियर ड्रम ब्रेक या फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक कंट्रोल मिल सकता है. 

कीमत 

प्राइस के लिहाज से होंडा की नई बाइक कंपनी के लाइनअप में यूनिकॉर्न के ऊपर स्थित होगी. यूनिकॉर्न की एक्स शोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये है. यह होंडा एक्सब्लेड का स्थान लेगी और इसकी कीमत लगभग 1.12 लाख रुपये हो सकती है.

दो नए इलेक्ट्रिक वाहन लाएगी कंपनी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ग्लोबल मार्केट के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ये दोनों इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी के डेडीकेटेड प्लेटफॉर्म 'ई' पर आधारित होंगे और इसे फाइनेंशियल ईयर 2024 में लॉन्च किया जाएगा. यह नया प्लेटफार्म अलग अलग बैटरी पैक को सपोर्ट करेगा. कंपनी का नया इलेक्ट्रिक वाहन एक ई स्कूटर होगा. 

दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन, भारत में एक स्वैपेबल बैटरी प्रणाली सिस्टम के साथ आएगा. इसके साथ ही कंपनी अपने सभी टचप्वाइंट पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है. इनमें से कुछ टचप्वाइंट को वर्कशॉप 'ई' में बदला जाएगा, जहां बैटरी चलित वाहनों के लिए चार्जिंग एचईआईडी (होंडा इलेक्ट्रिक इनोवेटिव डिवाइस) बैटरी एक्सचेंज और स्वैपेबल बैटरी टाइप के लिए मिनी बैटरी एक्सचेंज के लिए सेटअप के तौर पर काम करेगा.

किससे होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला बजाज पल्सर 160 एनएस से होगा, जिसमें एक 160cc का बीएस 6 इंजन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- 3 अगस्त को लॉन्च होगा एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 450एस, मिलेगी 115 किलोमीटर की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget