एक्सप्लोरर

Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

होंडा एलिवेट एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं जानिए इसके बेस और टॉप मॉडल की ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और हर महीने आने वाली ईएमआई का पूरा हिसाब.

इंडिया में अभी हाल ही में होंडा ने अपने एलिवेट एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. अगर आप भी होंडा की इस नई एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट मॉडल खरीदने के लिए कितने रुपये लगेंगे और गाड़ी की हर महीने EMI कितनी होगी.

बता दें कि मार्केट में इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 11.80 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप वेरिएंट के लिए करीब 16.40 लाख रुपये तक जाती है. जब आप इसे लोन पर लेते हैं तो ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और बैंक की ब्याज दर के हिसाब से हर महीने की किस्त तय होती है. चलिए आज हम आपको एकदम आसान भाषा में समझाते हैं कि होंडा एलिवेट घर लाने के लिए आपको हर महीने कितने रुपये की किस्त चुकानी होगी और इसके लिए आपको कितना बजट बनाना चाहिए.

ऑन-रोड कीमत और लोन

बता दें कि होंडा एलिवेट के बेस वेरिएंट से शुरुआत करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये है. आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य खर्च मिलाकर इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13.71 लाख रुपये के आसपास बैठती है. अगर आप बैंक से कार लोन लेने की सोचते हैं तो आपको आमतौर पर गाड़ी की कीमत का 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा यानी लगभग 3.37 लाख रुपये डाउन पेमेंट जमा करना होगा.

जबकि इसके बाद बैंक आपको करीब 10.34 लाख रुपये तक का लोन आसानी से दे देता है. यदि आप किसी अच्छे बैंक से लगभग 10.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपकी हर महीने की ईएमआई लगभग 22,219 रुपये आएगी. अगर आप इस लोन के टेन्योर को बढ़ाकर 7 साल कर देते हैं तो आपकी मासिक किस्त घटकर करीब 17,429 रुपये रह जाएगी. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह होगी कि लंबे समय में ब्याज थोड़ा ज्यादा चुकाना पड़ता है.

Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा

टॉप-एंड वेरिएंट का पूरा हिसाब

लेकिन यदि आप होंडा एलिवेट के सबसे महंगे और फीचर-लोडेड टॉप मॉडल यानी जेडएक्स प्लस सीवीटी ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं. तो खर्च थोड़ा बढ़ जाता है. इस टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 18.40 लाख रुपये है और ऑन-रोड जाते-जाते यह लगभग 21.20 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. इस लग्जरी और आरामदायक मॉडल को फाइनेंस कराने के लिए आपको लगभग 4.20 लाख रुपये का डाउन पेमेंट अपनी जेब से देना होगा.

जिसके बाद बैंक से करीब 17.00 लाख रुपये का लोन पास करवाना पड़ेगा. अगर आप 5 साल के लिए लगभग 9 से 9.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर यह लोन लेते हैं तो आपकी हर महीने की ईएमआई लगभग 35,000 से 36,000 रुपये के आसपास आएगी. इस मॉडल में आपको 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और शानदार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.

Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

सिबिल स्कोर और इंट्रेस्ट रेट का महत्व

बता दें कि किसी भी गाड़ी को लोन पर खरीदते समय आपका सिबिल स्कोर बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. अगर आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे ज्यादा अच्छा है तो बैंक आपको बहुत आसानी से और कम ब्याज दरों पर लोन दे देते हैं. इससे आपकी बैंक में जाने वाली हर महीने की किस्त काफी कम हो जाती है और हजारों रुपये की बचत होती है.

जबकि इसके अलावा कई बैंक फेस्टिव सीजन या साल के अंत में स्पेशल ऑफर्स चलाते हैं. जिसमें प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी जाती है या ब्याज दरों में छूट मिलती है. लोन लेने से पहले आपको हमेशा दो-तीन अलग-अलग बैंकों से बात करके यह जांच लेनी चाहिए कि कौन सा बैंक आपको सबसे कम ब्याज दर और बिना किसी छुपे हुए चार्ज के सबसे बढ़िया ऑफर दे रहा है.

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप होंडा एलिवेट खरीदने के लिए बैंक से करार करते हैं तो सिर्फ ईएमआई ही आपका अकेला खर्च नहीं होता है. बैंक लोन लेते समय लोन राशि का लगभग 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत हिस्सा प्रोसेसिंग फीस और कागजी कार्रवाई के नाम पर पहले ही काट लेते हैं. जिसका भुगतान आपको अपनी जेब से करना होता है.

वहीं इसके अलावा हर साल कार का बीमा, समय पर सर्विसिंग का खर्च और पेट्रोल का खर्च भी जुड़ता जाता है. इसलिए गाड़ी घर लाने से पहले अपने महीने के कुल बजट का सही हिसाब लगा लेना समझदारी होती है. ताकि बाद में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े. सही प्लानिंग के साथ आप अपनी पसंदीदा होंडा एलिवेट को बहुत ही आराम से अपने घर ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इस प्रीमियम कार पर कंपनी दे रही बंपर ऑफर, सीधे बचेंगे 1.70 लाख रुपये
इस प्रीमियम कार पर कंपनी दे रही बंपर ऑफर, सीधे बचेंगे 1.70 लाख रुपये
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
Embed widget