एक्सप्लोरर

होंडा एक्टिवा 6G एच स्मार्ट या टीवीएस जुपिटर, दोनों में कौन सा स्कूटर है बेहतर? देखें कंपेरिजन

Honda Scooter vs TVS Scooter: होंडा का नया स्कूटर एक्टिवा 6जी एच स्मार्ट की एक्स शोरूम कीमत 80,537 रुपये जबकि, टीवीएस जुपिटर 69,990 रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है.

Honda Activa 6G H Smart Vs TVS Jupiter: घरेलू ऑटो बाजार में होंडा ने अपना एक और स्मार्ट स्कूटर पेश कर दिया. इससे नया स्कूटर खरीदने वालों के लिए एक और विकल्प मिल गया. लेकिन पहले से मौजूद इतने स्कूटर्स की वजह से खरीदते वक्त कंफ्यूजन होना आम बात है. इसलिए हम टीवीएस जुपिटर और होंडा के नए स्कूटर की तुलना करने जा रहे हैं. ताकि आपको बेहतर स्कूटर चुनने में मदद मिल सके.

कीमत

दोनों स्कूटर्स की कीमत की बात करें तो, होंडा का नया स्कूटर एक्टिवा 6जी एच स्मार्ट की एक्स शोरूम कीमत 80,537 रुपये जबकि, टीवीएस जुपिटर 69,990 रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है. यानि टीवीएस जुपिटर नए होंडा एक्टिवा एच स्मार्ट स्कूटर से लगभग 11 हजार रुपये सस्ता है.

इंजन

इंजन की बात करें तो, नए होंडा एक्टिवा स्कूटर में 109.51 cc का इंजन मिलता है. जो 7.84 PS की पावर और 8.90 NM का टॉर्क देता है. वहीं टीवीएस जुपिटर में 109.7 cc का इंजन मिलता है. जो 7.88 PS की पावर और 8.8 NM का टॉर्क देता है. इंजन के मामले में दोनों स्कूटर लगभग समान हैं.

माइलेज

माइलेज के मामले में होंडा अपने होंडा एक्टिवा 6जी एच स्मार्ट स्कूटर के लिए 60 km/l माइलेज का दावा है. वहीं टीवीएस अपने स्कूटर जुपिटर के लिए 64 km/l माइलेज का दावा है. कंपनी के दावे के मुताबिक, टीवीएस जुपिटर स्कूटर होंडा एक्टिवा स्कूटर से माइलेज के मामले आगे हैं.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, होंडा के नए एक्टिवा 6जी एच स्मार्ट स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एनालॉग स्पीडोमीटर, साइलेंट स्टार्ट विद एसीजी, इंजन स्टार्ट स्विच, ईएसपी टेक्नोलॉजी, एलईडी हेड लाइट, एनालॉग ओडोमीटर, स्मार्ट की, एच स्मार्ट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.

वहीं टीवीएस जुपिटर स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर, नेविगेशन, कॉल एसएमएस अलर्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, स्मार्ट एक्स कनेक्ट, टीवीएस इंटेलिगो, ईकोनोमीटर, डिजिटल क्लॉक, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल ओडोमीटर, इंटेलिजेंट इग्निशन सिस्टम, वॉयस असिस्ट, पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें :- इस गाड़ी की बुकिंग कैंसिल करने पर मिल रहे हैं 2 लाख रुपये, जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag Charge: 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
FASTag पर 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
Reverse Gear Speed: रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
EV Market: दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget