एक्सप्लोरर

Honda Activa या TVS Jupiter किस स्कूटर का माइलेज है ज्यादा? किसे खरीदने में है आपका फायदा?

Honda Activa VS TVS Jupiter: बाजार में होंडा एक्टिवा और टीवीएस जुपिटर दोनों ही सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर हैं. लेकिन इन दोनों टू-व्हीलर में कौन सा स्कूटर ज्यादा माइलेज देता है, यहां जानिए.

Best Scooter In India: भारतीय बाजार में कई तरह के स्कूटर शामिल हैं. लेकिन लोग ज्यादातर ऐसे स्कूटर लेना पसंद करते हैं जिनका माइलेज बेहतर हो और कीमत में भी सस्ते हों. होंडा एक्टिवा और टीवीएस जुपिटर, दोनों ही स्कूटर इन दोनों बातों पर सटीक बैठते हैं. ये दोनों ही टू-व्हीलर मोस्ट सेलिंग स्कूटर हैं. होंडा और टीवीएस के इन मॉडल की मार्केट में डिमांड भी काफी रहती है.

होंडा एक्टिवा (Honda Activa)

होंडा एक्टिवा एक बेहतर माइलेज देने वाला टू-व्हीलर है. इस स्कूटर में 4-स्ट्रोक, SI इंजन लगा है. इस स्कूटर के इंजन के साथ ऑटोमेटिक (V-matic) ट्रांसमिशन भी जुड़ा है. एक्टिवा में लगे इस इंजन से 5.77 kW की पावर मिलती है और 8.90 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. होंडा के इस स्कूटर में 1260 mm का व्हीलबेस और 162 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है.

Activa की माइलेज और कीमत

होंडा एक्टिवा 51.23 kmpl की माइलेज देने का दावा करता है. इस स्कूटर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.3 लीटर की है, जिससे एक बार टंकी फुल कराने पर ये स्कूटर करीब 270 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. होंडा के इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 76,684 रुपये से शुरू होती है और 82,684 रुपये तक जाती है. देश के बाकी शहरों में इस कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.

Honda Activa या TVS Jupiter किस स्कूटर का माइलेज है ज्यादा? किसे खरीदने में है आपका फायदा?

टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter)

टीवीएस जुपिटर के इंजन की बात करें तो इसमें सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है. स्कूटर में लगे इस इंजन से 6,500 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर 9.8 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस स्कूटर में CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा है. इस टू-व्हीलर के फ्रंट में 220 mm के डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm के ड्रम ब्रेक लगे हैं.

Jupiter की माइलेज और कीमत

टीवीएस जुपिटर की ARAI सर्टिफाइड माइलेज 53 kmpl है. ये स्कूटर 5.1 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे एक बार टंकी फुल कराने पर इसे भी करीब 270 किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है. टीवीएस जुपिटर की एक्स-शोरूम प्राइस 74,691 रुपये से शुरू है.

Honda Activa या TVS Jupiter किस स्कूटर का माइलेज है ज्यादा? किसे खरीदने में है आपका फायदा?

कौन सा स्कूटर है बेहतर?

होंडा एक्टिवा और टीवीएस जुपिटर, इन दोनों ही स्कूटर के माइलेज पर नजर डालें तो दोनों ही टू-व्हीलर की माइलेज 50 kmpl के करीब है. इसके साथ ही दोनों स्कूटर की कीमत में भी ज्यादा फर्क नहीं है. स्कूटर के लुक और कलर को देखते हुए दोनों में से किसी भी मॉडल को खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें

77 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में देती है कितनी रेंज? एबीपी न्यूज़ के रिव्यू में पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget