एक्सप्लोरर

Hero Xtreme 125R: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई हीरो एक्सट्रीम 125आर और 200आर, बजाज पल्सर से होगा मुकाबला 

एक्सट्रीम 200R 4V का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी से होगा, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये से लेकर 1.47 लाख रुपये के बीच है.

Upcoming Hero Bike: भारतीय बाजार में कम्यूटर टू व्हीलर सेगमेंट में लंबे समय से हीरो मोटोकॉर्प की बादशाहत बरकरार है. लेकिन अब कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहती है. इस क्रम में कंपनी ने पिछले कुछ समय में हार्ले डेविडसन X440 और एक्स्ट्रीम 160R 4V को लॉन्च किया है. जबकि कंपनी के दो अन्य मॉडल्स को भी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इन्हें जयपुर में हीरो मोटोकॉर्प के सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के आसपास स्पॉट किया गया है.

हीरो एक्सट्रीम 125R

हीरो अपने एक्सट्रीम सीरीज की Xtreme 125R को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. इसमें एक इंटीग्रेटेड एच-आकार के डीआरएल, एक नया मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट ग्रैब रेल और स्प्लिट-सीट डिज़ाइन के साथ एक्सट्रीम 160 R के समान एलईडी हेडलैंप डिज़ाइन मिलेगा. इसमें हीरो ग्लैमर 125 के समान पावरट्रेन देखने को मिल सकता है. 

पावरट्रेन

ग्लैमर 125 में एक 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 7,500 आरपीएम पर 10.72 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है और इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. हालांकि, Xtreme 125 R में इसे अधिक पॉवर और टॉर्क के लिए ट्यून किया जाएगा, जिससे इसका सीधा मुकाबला बजाज पल्सर NS125 और TVS रेडर से होगा.

हीरो एक्सट्रीम 200R 4V

हीरो मोटोकॉर्प, एक्सट्रीम 200R 4V को भी लाने की तैयारी कर रही है. इसकी स्टाइलिंग एक्सट्रीम 160R के समान है, लेकिन यह अधिक आकर्षक और दमदार लुक के साथ आती है. 

एक्सट्रीम 200R 4V पावरट्रेन

हीरो एक्सट्रीम 200R में एक्सपल्स 200 4वी वाले 199.6cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है. इसमें 4-वाल्व हेड के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. यह इंजन 18.9 बीएचपी पॉवर और 17.35 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक के साथ दोनों ओर डुअल-चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है.

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी से होगा मुकाबला

एक्सट्रीम 200R 4V का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी से होगा, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये से लेकर 1.47 लाख रुपये के बीच है. यह 2 वेरिएंट और 3 रंगों में उपलब्ध है. इसमें एक 197.75 cc bs6 इंजन मिलता है. इसमें दोनों ओर डिस्क ब्रेक मिलता है.

यह भी पढ़ें :- जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे क्रेटा और सेल्टॉस के फेसलिफ्ट मॉडल, जानिए किन खूबियों से होंगी लैस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget