एक्सप्लोरर

Hero Passion Pro: हीरो ने बंद की पैशन प्रो की बिक्री, रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

पैशन प्लस के नए मॉडल की काफी समय से मांग की जा रही थी. जिससे पता चलता है कि यह पैशन प्रो और पैशन XTEC दोनों ही ग्राहकों को आकर्षित करती हैं. इसके मुकाबले पैशन प्रो एक महंगा विकल्प था.

Hero Passion Pro Discontinued: हाल ही में आई एचटी ऑटो की रिपोर्ट के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से कम्यूटर बाइक पैशन प्रो को हटा लिया है, साथ ही डीलरशिप ने भी यह पुष्टि की है कि यह बाइक फिलहाल उपलब्ध नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह रोक स्थाई है अस्थाई. हालांकि, पैशन सीरीज की बाइक खरीदने वाले लोगों के लिए कंपनी के लाइनअप में अभी भी हीरो पैशन XTEC और किफायती पैशन प्लस मॉडल उपलब्ध है. 

अन्य मॉडल्स हाई मौजूद 

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में लगभग ₹85,000 की एक्स-शोरूम कीमत पर, हीरो पैशन प्रो को ड्रम और फ्रंट डिस्क जैसे वेरिएंट में पेश किया था. इसमें एक 113.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9 बीएचपी पॉवर और 9.89 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. पैशन प्रो एक समय हीरो के लाइनअप में स्प्लेंडर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल था. 

हीरो पैशन XTEC

हीरो पैशन XTEC, पैशन प्रो का फीचर-रिच वेरिएंट है. जिसमें एक एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं. इसमें यूएसबी चार्जिंग और एक साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर भी मिलता है. इसमें पैशन प्रो के समान 113.2 सीसी इंजन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 80,038 रुपये है.

पैशन प्लस है बेहतर विकल्प

जो लोग ज्यादा सिंपल और हल्की कम्यूटर बाइक का विकल्प चाहते हैं, वे हीरो पैशन प्लस का विकल्प चुन सकते हैं. इसमें एक 97.2cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7.91 बीएचपी पॉवर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह बाइक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर, यूएसबी चार्जिंग और अधिक फ्यूल एफिशिएंसी के साथ हीरो की i3S स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से लैस है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 76,301 रुपये से शुरू होती है. 

पैशन प्लस की कीमत

पैशन प्लस के नए मॉडल की काफी समय से मांग की जा रही थी. जिससे पता चलता है कि यह पैशन प्रो और पैशन XTEC दोनों ही ग्राहकों को आकर्षित करती हैं. इसके मुकाबले पैशन प्रो एक महंगा विकल्प था, जिसका मुकाबला हीरो सुपर स्प्लेंडर 125 से हो रहा था, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 84,428 रुपये है.

यह भी पढ़ें :- अगले हफ्ते आ रही है होंडा की नई मोटरसाइकिल, 160cc सेगमेंट में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Eeco खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Eeco खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Toll कटने के बाद Receipt जरूर देखें, सामने आया बड़ा Fraud
Toll कटने के बाद Receipt जरूर देखें, सामने आया बड़ा Fraud
Fortuner वालों को पसंद आएगी नई Pajero, लेकिन खरीद नहीं पाएंगे
Fortuner वालों को पसंद आएगी नई Pajero, लेकिन खरीद नहीं पाएंगे

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
Embed widget