एक्सप्लोरर

Honda Civic पर मिल रहा है 1.50 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, Hyundai Elantra को देती है चुनौती

अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां हैवी डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं. होंडा कार्स इंडिया अपनी सेडान कार सिविक पर इस समय पूरे 1.50 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है.

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया (HCIL) ने भारत में अपनी एक्जिक्यूटिव सेडान कार Civic पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर पेश किया है. Civic इस समय पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है. अभी हाल ही में कंपनी ने इसका BS-6 डीजल वेरिएंट लॉन्च किया था जबकि इसी साल अप्रैल में सिविक का पेट्रोल वेरिएंट  BS-6 के साथ लॉन्च किया गया था.

Honda Civic पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट

Honda Civic पेट्रोल के (ऑल ग्रेड्स - BS6) पर एक लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा Civic डीजल के (ऑल ग्रेड्स - BS6) पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. Honda Civic के पेट्रोल मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 17,93,900 रुपये से शुरू होती है जबकि इसके डीजल मॉडल की कीमत 20,74,900 से शुरू होती है.

होंडा सिटी पर 1.60 लाख रुपये का डिस्काउंट

इसके अलावा होंडा अपनी 4th जनरेशन सिटी कार पर 1.60 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है. होंडा सिटी पर यह डिस्काउंट स्टॉक रहने तक.आइये एक नजर डालते हैं 4th जनरेशन सिटी के डिस्काउंट डिटेल्स पर.

होंडा सिटी के ZX CVT (BS6) पर वेरियंट पर सबसे ज्यादा 1.60 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है जिसमें 1.10 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर शामिल है.

सिटी के ZX MT वेरियंट पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 80 हजार तक कैश डिस्काउंट और 50 हजार ऐक्सचेंज ऑफर शामिल है.

सिटी के VX CVT वेरियंट पर कुल 1.20 लाख रुपये की बचत की जा सकती है जिसमें  70 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस शामिल है.

Civic का मुकाबला Elantra से

Honda Civic का सीधा मुकाबला, हुंडई Elantra BS6 से है. BS6 Hyundai Elantra डीजल दो वेरियंट SX MT और SX (O) AT में उपलब्ध है. इनकी कीमत क्रमश: 18.70 लाख और 20.65 लाख रुपये रखी गई है.

हुंडई Elantra डीजल में BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर इंजन दिया है जोकि 113 bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके Elantra SX MT वेरियंट में 6-स्पीड मैन्युअल और Elantra SX (O) AT वेरियंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए हैं.

Elantra के स्टाइलिश और कई फीचर्स से लैस है. परफॉरमेंस के मामले में भी यह कार ग्राहकों को पसंद आती है. इस एक्जिक्यूटिव सेडान कार में काफी स्पेस मिलता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ कर सफ़र कर सकते हैं. सिटी और हाइवे के हिसाब से यह एक अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें 

TVS Jupiter स्कूटर फिर हुआ इतना महंगा, Honda Activa को देता है तगड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Driving Car With Slippers: चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
चप्पल पहनकर कार चला सकते हैं या नहीं, क्या पुलिस काट सकती है चालान? 
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
बारिश में डूब गई कार तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा इंश्योरेंस
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Ola-Uber यूजर्स और ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द लागू होने जा रही नई पॉलिसी
Nissan Tekton के किस वेरिएंट की कितनी है कीमत? खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये बात
Nissan Tekton के किस वेरिएंट की कितनी है कीमत? खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिए ये बात

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget