एक्सप्लोरर

कोहरे में हाई बीम पर गाड़ी चलाना बन सकता है जानलेवा, बरतें ये सावधानी

कोहरे के दौरान गाड़ी चलाने वालों को ज्यादा दिक्कत आती है. कम विजिबिलिटी होने की वजह से रोड का सही अंदाजा नहीं लग पाता है.

सर्दियों के मौसम में कोहरे का होना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इसका असर गाड़ियों की रफ्तार को कम जरूर कर देता है. कोहरे में ड्राइव करना बेहद मुश्किल हो जाता है क्योंकि विजिबिलिटी काफी कम रह जाती है. ऐसे में दुर्घटना होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है.

कोहरे में ज्यादातर लोग हाई बीम पर गाड़ी चलाते हैं जबकि यह ट्रैफिक नियम के खिलाफ है, हेडलाइट को हाई-बीम पर रखने से सामने से आ रहे वाहनों को कुछ नहीं दिखता. इसलिए लो बीम पर हेडलाइट को रखें, यह आपके लिए और सामने से आ रहे वाहन के लिए भी सुरक्षित होगा.

कोहरे के दौरान गाड़ी चलाने वालों को ज्यादा दिक्कतें आती हैं. कम विजिबिलिटी होने की वजह से रोड का सही अंदाजा नहीं लग पाता. कोहरे से बचने के लिए गाड़ी में फॉग लाइट लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है. इसके अलावा आप रिफ्लेक्टिव टेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस टेप को आप कार के आगे, पीछे और साइड में चिपका सकते हैं. इस टेप का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जब किसी वाहन की हेडलाइट की रोशनी पड़ेगी तो यह लाइट की तरह चमकने लगेगी, जिससे दूसरे वाहन को आपके होने की जानकारी मिल जायेगी.

दरअसल, गाड़ी में लगी फॉग लाइट कम बीम का उत्सर्जन करती है, इसकी रोशनी सड़क की सतह पर नीचे की ओर पड़ती है जिससे रोशनी ज्यादा फैलती नहीं है. कोहरे में हेडलाइट हाई-बीम पर रखने से रोशनी ज्यादा फैलती है जिसकी वजह से सिर्फ सफेद धुंआ नजर आने लगता है. यह ड्राइविंग में मुश्किलें पैदा करता है.

वैसे आजकल सभी कारों में पिछली विंडशील्ड पर भी डिफॉगर आने लगा है क्योंकि कोहरे और धुंध में फॉग लैंप्स काफी मददगार साबित होते हैं. यह कार में आगे और पीछे दोनों तरफ लगे होते हैं. यह सामने वाले और पीछे चल रहे वाहन को आपकी दिशा की जानकारी देते हैं.

कोहरे में गाड़ी की रफ़्तार कम रखें, एक दम से ब्रेक लगाने से बचें. इसके अलावा कोहरे में बार-बार लेन बदलने बचें, यह हादसे का कारण बन सकता है. जल्दबाजी न करें. कुछ लोग कोहरे के दौरान हैजार्ड लाइट (दोनों इंडीकेटर ऑन) को ऑन करते हुए ड्राइविंग करते हैं, जोकि सही नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से पीछे से आ रहे वाहन को आपके मुड़ने का अंदाजा नहीं लग पाता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget