एक्सप्लोरर

New Harley Davidson X350: रॉयल एनफील्ड के लिए मुसीबत बनेगी हार्ले डेविडसन की ये नई बाइक, जानें किन खूबियों से है लैस

भारत में इस बाइक की बिक्री के लिए हार्ले डेविडसन हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलाकर इसकी बिक्री करने पर काम कर रही है, उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस बाइक की एंट्री जल्दी ही होगी.

New Harley Bike: प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने अब तक की सबसे सस्ती बाइक पेश कर दी है. इसमें 350 cc इंजन दिया गया है और इसका नाम एक्स350 रखा गया है. ये बाइक लुक के मामले में कंपनी की स्पोर्टस्टर एक्सआर1200एक्स की तरह दिखती है, जिसे कंपनी बंद कर चुकी है. इस बाइक में दी गयी गोल हेडलैंप क्लासिक लुक देने का काम करती है. नई बाइक में टियर-ड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक देने के साथ-साथ इसका पीछे का लुक भी काफी शानदार है. इस बाइक के भारत में आने पर रॉयल एनफील्ड की मुश्किलें बढ़ना लाजमी है.

हार्ले की इस नई बाइक में एलईडी हेडलैंप, टेल लाइट के साथ साथ फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क, रियर-एंड पर मोनो-शॉक मौजूद हैं. इसके अलावा इसके ब्रेक में चार-पिस्टन कॉलिपर्स के साथ सिंगल डिस्क अप-फ्रंट और सिंगल-पिस्टन कॉलिपर के साथ सिंगल डिस्क दी गयी है. इस बाइक का वजन 180 किग्रा है.

एक्स350 इंजन

नई एक्स350 स्पोर्ट्स बाइक में 353 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 36.2bhp की अधिकतम पावर और 31NM का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. साथ ही इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स उपलब्ध है. भारत में इतनी दमदार इंजन वाली बाइक की बिक्री रॉयल एनफील्ड के द्वारा भी की जाती है.

कीमत

हार्ले ने अभी अपनी इस स्पोर्ट्स बाइक को चीन में पेश किया है. जिसकी कीमत 33,000 युआन (लगभग 3.93 लाख भारतीय रुपये) है. हार्ले डेविडसन ने अपनी इस बाइक को चीनी कंपनी क्यूजे मोटर्स के साथ मिलकर तैयार किया है. क्यूजे मोटर्स बेनेली के मालिकाना हक वाली कंपनी है, जो पहले से ही भारतीय बाजार में अपनी बाइक की बिक्री कर रही है.

भारत में कब देगी दस्तक?

भारत में इस बाइक की बिक्री के लिए हार्ले डेविडसन हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलाकर इसकी बिक्री करने पर काम कर रही है, लेकिन अब तक कंपनी की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस बाइक की एंट्री जल्दी ही होगी.

यह भी पढ़ें- Komaki MX3 Electric Bike: जबरदस्त फीचर्स और रेंज के साथ आती है इलेक्ट्रिक बाइक कोमाकी एमएक्स3, रिवोल्ट आरवी से होता है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
Avoid Dealer Fraud: शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget