एक्सप्लोरर

GST कम करने के बाद कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Dzire? यहां जान लीजिए पूरी डिटेल

Maruti Suzuki Dzire: ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को फैमिली सेफ्टी के लिहाज से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में और भी खास बनाती है.द

इस दिवाली कई सामानों पर GST कम करने की योजना की जा रही है, जिसमें छोटी कारें भी शामिल हैं. फिलहाल इन कारों पर 28% GST और 1% सेस यानी कुल 29% टैक्स लगता है. लेकिन अगर इसे घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाता है, तो ग्राहकों को सीधा 10% का फायदा मिलेगा.

उदाहरण के तौर पर अगर किसी कार की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये है, तो 29 फीसदी टैक्स जोड़ने पर यह 6.45 लाख रुपए की हो जाती है. लेकिन GST घटाया जाता है और 18 फीसदी होने पर कीमत केवल 5.90 लाख रुपये रह जाएगी. यानी खरीदार को लगभग 55,000 रुपये की बचत हो सकती है. वहीं 10 लाख रुपए वाली कार पर करीब 1.10 लाख रुपए तक की बचत हो सकती है.

Maruti Dzire के फीचर्स

Maruti Dzire की मौजूदा कीमत 6.83 लाख रुपये है. इस पर करीब 1.98 लाख रुपये टैक्स लगता है. GST घटने के बाद यह टैक्स 1.29 लाख रुपये तक आ सकता है. यानी Dzire ग्राहकों को लगभग 68,000 रुपए सस्ती पड़ेगी. डिजायर में मिलने वाले फीचर्स इस सेगमेंट की बाकी कारों की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस्ड हैं. इसमें दिया गया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay के साथ आता है. वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और स्मार्ट की जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम टच देते हैं. 

कार को मिली हुई है 5-स्टार रेटिंग

सेफ्टी के मामले में मारुति सुजुकी डिजायर ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को फैमिली सेफ्टी के लिहाज से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में और भी खास बनाती है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

मारुति डिजायर का माइलेज

मारुति डिजायर का माइलेज हमेशा से ही इसकी सबसे बड़ी खासियत रही है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह 24.79 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, वहीं ऑटोमेटिक वर्जन 25.71 किमी प्रति लीटर तक पहुंच जाता है. यह माइलेज आंकड़े केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में भी कार यूजर्स इससे संतुष्ट हैं.

 यह भी पढ़ें:-

GST कटौती के बाद कितनी सस्ती होगी Hyundai Creta? देखें एक्सपेक्टेड प्राइस 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget