एक्सप्लोरर

GST कम होने के बाद अब इतनी सस्ती मिल रही Creta और Venue? आपके लिए ये जानना जरूरी

GST Cut on Hyundai Cars: हुंडई ने अपनी सबसे किफायती कार i10 से लेकर पॉपुलर SUV Creta तक की कीमतें घटाने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को यह फायदा 22 सितंबर 2025 से मिलेगा.

GST स्ट्रक्चर में बदलाव का असर अब Hyundai कारों पर भी दिखने लगा है. Tata और Mahindra के बाद अब Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने भी ऐलान किया है कि वह 22 सितंबर 2025 से GST कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी. कंपनी ने कहा है कि उनकी कारों की कीमत में 2.40 लाख रुपये तक की कमी की गई है.

त्योहारी सीजन से पहले गाड़ियों का इतना सस्ता होना ग्राहकों के लिए खुशखबरी है और ऑटो इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा बूस्ट माना जा रहा है.

किन कारों पर कितनी सस्ती हुई कीमतें?

  • Hyundai ने अपने सभी मॉडल्स पर नई कीमतें जारी की हैं. Grand i10 Nios अब 73,808 रुपये सस्ती हो गई है और इसकी कीमत 5.98 लाख से 8.65 लाख रुपये के बीच है.
  • Exter की कीमत में 89,209 रुपये तक की कमी हुई है, जिसकी नई कीमत 6 लाख से 10.51 लाख रुपये तक है. Creta पर 71,762 रुपये तक की कटौती की गई है और इसकी शुरुआती कीमत अब 11.11 लाख रुपये है. वहीं, सबसे ज्यादा फायदा Tucson में मिला है, जो 2.40 लाख रुपये तक सस्ती हुई है और इसकी नई कीमत 29.27 लाख रुपये से शुरू होती है.

कंपनी का आधिकारिक बयान

  • Hyundai Motor India के MD उनसू किम ने कहा कि वे सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं. उनके अनुसार, GST दरों में कटौती से ऑटो सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और लाखों लोगों के लिए गाड़ी खरीदना सस्ता हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि Hyundai अपने ग्राहकों को बेहतर तकनीक और सही कीमत पर गाड़ियां देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है.

GST स्लैब में क्या बदला है?

  • नई GST दरों के तहत छोटी कारें (लंबाई 4 मीटर से कम और इंजन पेट्रोल 1200cc या डीजल 1500cc तक) अब 28% की जगह सिर्फ 18% GST पर आएंगी. बड़ी कारें (4 मीटर से लंबी और इंजन 1200cc से ऊपर पेट्रोल या 1500cc से ऊपर डीजल) अब 40% GST पर आएंगी. हालांकि, लग्जरी और बड़ी कारों पर अब पहले जैसा अलग से Cess (22%) नहीं लगेगा.
  • पहले इन पर कुल टैक्स करीब 50% तक पहुंच जाता था, लेकिन अब वह घटकर सिर्फ 40% रह गया है. Hyundai ने GST कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाते हुए Grand i10 Nios से लेकर Creta और Tucson जैसी गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कमी की है.
  • Creta और Venue जैसे पॉपुलर मॉडल अब पहले से ज्यादा किफायती हो गए हैं. अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं तो 22 सितंबर 2025 के बाद का समय आपके लिए सबसे सही मौका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: जीएसटी कम करने के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Honda Unicorn? खरीदने से पहले ये जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget