एक्सप्लोरर

Ford Motors: फोर्ड कर रही है भारतीय बाजार में एंडेवर के वापसी की तैयारी, न्यू जनरेशन फॉर्च्यूनर की भी जल्द होगी एंट्री

टोयोटा, नई फॉर्च्यूनर 3-रो एसयूवी पर काम कर रही है, जिसके 2024 में किसी समय ग्लोबल मार्केट में आने की संभावना है. नए मॉडल में खास डिजाइन बदलाव और नए मैकेनिक्स के साथ एक नया इंटीरियर मिलेगा.

Ford Endeavour: अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड भारतीय बाजार में दोबारा एंट्री करने के प्रयास में है. कंपनी ने JSW ग्रुप के साथ चेन्नई स्थित विनिर्माण इकाई को बेचने का अपना सौदा रद्द कर दिया है. इसके अलावा फोर्ड मोटर कंपनी भारत में कई नए लोगों को नौकरी पर रख रही है. यह भारतीय बाजार में फिर से एंट्री करने की कंपनी की योजना की ओर एक स्पष्ट संकेत है. दिलचस्प बात यह है कि फोर्ड ने भारत में नई एंडेवर के डिजाइन को ट्रेडमार्क कराया है.

फोर्ड एंडेवर स्पेसिफिकेशंस 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोर्ड मोटर कंपनी भारतीय बाजार में न्यू जनरेशन एंडेवर को पेश करने की तैयारी कर रही है. इसके 2025 में लॉन्च होने की संभावना है. फोर्ड एंडेवर को कंपनी की चेन्नई फैक्ट्री में असेंबल करने की योजना बना रही है. नई एंडेवर एसयूवी नए इंजन ऑप्शंस के अलावा नए डिजाइन और इंटीरियर के साथ पेश की जाएगी. इसका डिजाइन नए F-150 रैप्टर से इंस्पायर्ड है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक नया 3D रेडिएटर ग्रिल, स्टाइलिश C-आकार के LED DRLs के साथ नए डुअल-पॉड प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, नया बम्पर, एयर-इनटेक और नया फॉग लैंप हाउसिंग, एक बड़ा सिल्वर-फिनिश्ड स्किड प्लेट, बड़े 20 इंच के अलॉय व्हील्स, सी-साइज की एलईडी टेल-लाइट्स और एक रूफ स्पॉइलर शामिल है.

Ford Endeavor BS6 Launched In India Know What Is The Price | Ford Endeavour BS6 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

फीचर्स

नई फोर्ड एंडेवर में पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर-लोडेड और प्रीमियम केबिन होगा. इसमें सीटों, स्टीयरिंग व्हील और गियरबॉक्स के लिए लेदर अपहोल्सट्री के साथ एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर स्कीम मिलता है. इस एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ वर्टिकल-स्टैक्ड 12-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमेटिक एसी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक 360 डिग्री कैमरा, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैम्प्स, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और एक ऑटोमेटिक इवेसिव स्टीयर असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही यह ADAS से भी लैस है, जिसमें ब्लाइंड ज़ोन अलर्ट, एक रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, एक एडवांस ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स शामिल हैं.

पावरट्रेन 

नई एंडेवर 3 इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है जिसमें एक नया 3.0L टर्बोचार्ज्ड, एक 3.0L V6 इंजन और एक 2.3L इकोबूस्ट इंजन शामिल है. बाजार के आधार पर इसमें एक छोटा 2.0-लीटर डीजल इंजन भी मिलने की संभावना है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 10-स्पीड ऑटोमेटिक शामिल होंगे.

नेक्स्ट जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

टोयोटा, नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर 3-रो एसयूवी पर काम कर रही है, जिसके 2024 में किसी समय ग्लोबल मार्केट में आने की संभावना है. नए मॉडल में खास डिजाइन बदलाव और नए मैकेनिक्स के साथ एक नया इंटीरियर मिलेगा. इसे नए टीएनजीए-एफ आर्किटेक्चर पर डिजाइन किया जाएगा, जो लैंड क्रूजर 300 और टैकोमा पिकअप सहित कई ग्लोबल मॉडल्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ आता है. जिससे इसके माइलेज में 10% का सुधार होता है. यह पावरट्रेन 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. एसयूवी में 2.4L हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की भी संभावना है, जो फिलहाल कुछ लेक्सस और टोयोटा कारों में देखने को मिलता है.

Ford Motors: फोर्ड कर रही है भारतीय बाजार में एंडेवर के वापसी की तैयारी, न्यू जनरेशन फॉर्च्यूनर की भी जल्द होगी एंट्री

यह भी पढ़ें :- Tata Punch EV: टाटा मोटर्स ने जारी किया पंच ईवी का नया टीजर वीडियो, ऑफ रोड क्षमताओं का किया खुलासा

Affordable Electric Cars: भारतीय बाजार में मौजूद हैं ये शानदार किफायती इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget