एक्सप्लोरर

Ford: भारतीय बाजार में वापसी करेगी फोर्ड, EV और हाइब्रिड कारों को लाने की हो रही तैयारी

Ford: कार निर्माता कंपनी फोर्ड भारत में फिर एक बार अपने व्हीकल्स के साथ वापसी करने जा रही है. फोर्ड भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ आएगी. फोर्ड भारत में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट भी शुरू कर सकती है.

Ford: भारतीय बाजारों को अलविदा कह चुकी फोर्ड एक बार फिर यहां पैर जमाने की तैयारी में है. कार निर्माता कंपनी फोर्ड भारत में फिर एक बार वापसी करने जा रही है. इसके लिए कंपनी भारत में अपने चेन्नई वाले मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट को भी शुरू कर सकती है. इस बार फोर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करने वाली है.

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

द हिंदू बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कार निर्माता कंपनी फोर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ भारत के मार्केट में आने वाली है. फोर्ड मोटर हाइब्रिड वाहनों को भी मार्केट में लाएगी. ईवी की बिक्री स्लो होते ही फोर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों को ला रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है.

भारत में फिर शुरू होगा फोर्ड कारों का प्रोडक्शन

फोर्ड ने कुछ समय पहले ही चेन्नई का अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बंद कर दिया था. अब कंपनी फिर से इस प्लांट को शुरू कर सकती है. इन इलेक्ट्रिक कारों के प्रोडक्शन के लिए फोर्ड चेन्नई वाले प्लांट का उपयोग कर सकती है. इलेक्ट्रिक और मोटर हाइब्रिड वाहनों के साथ फोर्ड भारत में वापसी करेगी.

बढ़ेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड

फोर्ड के इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने के पीछे की वजह इन व्हीकल्स की बढ़ती डिमांड है. अभी भी कई खरीददार महंगी ईवी कार खरीद नहीं पाते हैं. वहीं, आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारत एक बड़ा बाजार साबित हो सकता है और फोर्ड इस अवसर को भुनाने की कोशिश करेगी.

शिपमेंट को रोका

कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने इलेक्ट्रिक ने मस्टैंग मच-E के उत्पादन में कटौती की है और कीमतों को भी कम किया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, धीमी बिक्री के कारण कंपनी ने ईवी मॉडल की कीमतों में कटौती की है. हाल ही में कंपनी ने F-150 लाइटनिंग प्लग-इन पिकअप के शिपमेंट को रोक दिया.

ये भी पढ़ें:

Mahindra Thar EV: भारतीय बाज़ार में होगी इलेक्ट्रिक थार की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी 400 km से ज्यादा की रेंज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget