एक्सप्लोरर

Ford Endeavour BS6 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने अपनी बीएस 6 मॉडल एंडेवर भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी है. एसयूवी को 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है.

नई दिल्ली: अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने नए बीएस 6 इंजन से साथ अपनी पॉपुलर एसयूवी एंडेवर भारत में लांच कर दी है. गांडी की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 29.55 -33.25 लाख रुपए रखी है. कंपनी ने इंडेवर को नए बीएस 6 कंप्लेंट 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया है. जिसमें नए मानकों पर आधारित 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है.

बता दें कि यह एसयूवी अपने पहले के बीएस 4 मॉडल से 1.45 लाख रुपए तक सस्ती है. कंपनी का कहना है कि यह कीमत केवल 30 अप्रैल तक की बुंकिंग के लिए है, इसके बाद कंपनी गांडी की कीमत में वृद्धि करेगी. फोर्ड इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने नयी बीएस 6 फोर्ड एंडेवर के बारे में बताया कि 2020 एंडेवर दुनिया की सबसे अच्छी और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी वाली गाड़ी है.

उनका मानना है कि कंपनी अपने आकर्षक कीमत के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब होगी. गौरतलब है कि फोर्ड ने 2017 में पहली बार बीएस 6 मॉडल एंडेवर वैश्विक मार्केट में पेश किया था. कंपनी ने एसयूवी में 2.0 लीटर इंजन के साथ168 बीएचपी की ताकत और 420 एनएम का पीक टॉर्क विकसित करने की क्षमता से लैस किया है.

एसयूवी के मेन फीचर्स

गाड़ी फोर व्हील ड्राइव मोड के साथ टू व्हील का भी ऑप्शन दिया गया है. टू व्हील ड्राइव में एंडेवर 13.90 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज प्रदान करेगी. जबकि फोर व्हील ड्राइव में 12.4 किलोमीटर का माइलेज मिलेगा. साथ ही इसमें इंजन के शोर को भी कम किया गया है. बीएस6 एंडेवर में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं. कंपनी ने इस गाड़ी में 800 एमएम का बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया है. जिससे यह ऑफ रोड ड्राइव में बेहतर प्रदर्शन करती है.

इस एसयूवी में एप्पल कारप्ले बेस्ड 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके अलावा गाड़ी के इंटीरियर में पुश स्टार्ट बटन, हैंड-फ्री पावर लिफ्ट रियर गेट, रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, ऑटोमैटिक वाइपर्स, DRLs, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा दी है.

साथ ही एसयूवी में सुरक्षा के सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखते हुए 7 एयरबैग्स दिए गए हैं. ड्राइवर के घुटनों को सुरक्षित रखने के लिए भी एक एयरबैग दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई Vitara Brezza, कीमत 7.34 लाख रुपये से शरू

Volkswagen का 18 मार्च को होगा इवेंट, ये शानदार कार होगी भारत में लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget