एक्सप्लोरर

5-Door Force Gurkha: 5-डोर फोर्स गुरखा का नया टीजर आया सामने, जानिए क्या कुछ होगा खास

गुरखा 5-डोर में मौजूदा 2.6-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है, जो 90 बीएचपी पॉवर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

5-Door Force Gurkha Teaser: फोर्स मोटर्स लंबे समय से गुरखा के 5-डोर वर्जन को तैयार कर रही है. पिछले कुछ सालों में 5-डोर गुरखा के टेस्ट म्यूल्स को कई बार पर देखा गया है. हालांकि, इसके लॉन्च की पुष्टि हाल ही में हुई जब इस महीने के आखिर में होने वाले मीडिया राइड इवेंट की जानकारी मिली. कंपनी ने लॉन्च से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बार फिर से अपकमिंग 4×4 एसयूवी का टीजर जारी किया है. टीजर पोस्ट से यह भी पुष्टि होती है कि नए 5-डोर वर्जन के अलावा फोर्स गुरखा के मौजूदा 3-डोर वर्जन को भी अपडेट करेगी. लॉन्च के बाद 5-डोर गुरखा, मारुति जिम्नी और आगामी 5-डोर महिंद्रा थार जैसी कारों को टक्कर देगी.

5-डोर फोर्स गुरखा एक्सटीरियर

पिछले टीजर की तरह, 5-डोर गुरखा की लेटेस्ट तस्वीरें इस लाइफस्टाइल व्हीकल के सिल्हूट को दिखाती हैं. अपने 3-डोर सिबलिंग की तरह, 5-डोर फोर्स गुरखा एक बॉक्सी प्रोफाइल के साथ लंबे, सीधे पिलर्स और एक सपाट छत के साथ आएगी. टीजर में एक बड़ा ग्रीनहाउस एरिया भी दिखाया गया है, जो प्रत्येक तरफ तीन विंडो पैनल में बंटा हुआ है.

लेटेस्ट टीजर और पिछले स्पाई शॉट्स के बीच एक अंतर देखा गया है कि इसमें चौकोर हेडलाइट्स की कमी है. टीजर में, यह दिखाया गया है कि फोर्स ने 3-डोर गुरखा में देखे गए इंटीग्रेटेड राउंड एलईडी डीआरएल के साथ सिग्नेचर राउंड एलईडी हेडलैम्प का उपयोग किया है. टीजर में पीछे की तरफ वर्टिकल एलईडी टेललैंप क्लस्टर देखने को मिला है.

जल्द होगी लॉन्च 5-डोर फोर्स गुरखा

5-डोर वर्जन में 3-डोर गुरखा में देखे गए 16-इंच के व्हील से अलग 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स से मिलने की संभावना है. फ्रंट और रियर बंपर भी अपडेट किए जा सकते हैं. 5-डोर गुरखा अपने 3-डोर सिबलिंग से काफी लंबी होगी. टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील, रूफ पर लगा लगेज रैक, जेरी कैन और स्नोर्कल जैसी विजुअल हाइलाइट्स इस लाइफ़स्टाइल एडवेंचर व्हीकल की अपील को बढ़ाती हैं. halanki, इनमें से कुछ एलिमेंट्स को केवल एक्सेसरीज के तौर पर ही पेश किया जा सकता है.

5-डोर फोर्स गुरखा पावरट्रेन

गुरखा 5-डोर में मौजूदा 2.6-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है, जो 90 बीएचपी पॉवर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसे खास तौर से 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. पावर को लो-रेंज ट्रांसफर केस के ज़रिए सभी चार पहियों तक भेजा जाता है. मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल के ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को भी बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें -

Jeep Wrangler Facelift: 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी जीप रैंगलर फेसलिफ्ट, मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget