एक्सप्लोरर

Car Care Tips: ये गर्मी आपकी कार को बना देगी कबाड़ा, बचाना है तो बस ये काम कर लीजिये!

Vehicle Protecting Tips: तेज धूप कार के कैबिन का तापमान कई गुना बढ़ा देता है, जिससे इंटीरियर में मौजूद कई पार्ट्स को नुकसान हो सकता है. खासकर प्लास्टिक/रबर पार्ट्स.

Car Care Tips For Summer Season: इस समय भारत में गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में कड़ी धूप में कार पार्किंग के चलते कई सारे नुकसान होने की संभावना रहती है. जिनकी जानकारी हम आगे देने जा रहे हैं, साथ ही इनसे बचने के तरीके भी बताने जा रहे हैं. ताकि आपकी कार का कबाड़ा होने से बच जाये.

विंडशील्ड वाइपर के लिए नुकसानदायक

कार को तेज धूप में पार्क करने से इसके फ्रंट विंडशील्ड पर मौजूद वाइपर को नुकसान पहुंचता है और इसमें लगी रबर खराब हो सकती है. जिससे ये बारिश के मौसम में ठीक से काम नहीं कर पाएंगे. साथ ही आपकी जेब का खर्च बढ़ जाएगा वो अलग.

टायर्स को नुकसान

गर्मियों वाली ये तेज धूप गाड़ी के टायर्स को भी बड़ा नुकसान पहुंचाती है. टायर्स रबर के बने होते हैं और कार के लगातार धूप में पार्क होते रहने की वजह से इनमें चटकन आने लगती है. जिसकी वजह से इन्हें समय से पहले ही बदलवाने की जरूरत पड़ जाती है.

कलर भद्दा हो जाना

धूप में कार पार्क करने का एक नुकसान ये भी है कि, कार के पेंट की शाइनिंग धीरे-धीरे जाने लगती है और आपकी कार नयी या कुछ ही पुरानी होते हुए भी सालों पुरानी और दिखने में भद्दी लगने लगती है.

कैबिन के लिए नुकसानदायक

तेज धूप कार के कैबिन का तापमान कई गुना बढ़ा देता है, जिससे इंटीरियर में मौजूद कई पार्ट्स को नुकसान हो सकता है. खासकर प्लास्टिक/रबर पार्ट्स और सीट कवर जैसी चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं.

ऐसे करें बचाव-

अगर आप चाहते हैं कि, आपकी कार इस तरह के नुकसान होने से बच जाए या फिर कम से कम हो इसके लिए आपको कार को छांव में पार्क करें. बेहतर होगा अगर आप अपनी कार कवर्ड पार्किंग में पार्क करें. तब आप इस तरह के होने वाले नुकसान से बच सकते हैं.

लेकिन अगर आपके पास कवर्ड पार्किंग की व्यवस्था ना हो, तब कुछ एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे-

सोलर फैन- इसे कार के शीशे पर लगा दिया जाता है ताकि, ये कार के हीट होने पर अंदर की हीट को बाहर निकालता रहे. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि, इसे अलग पावर देने की जरूरत नहीं पड़ती.

अंब्रेला कवर- ये भी एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आपकी कार धूप में खड़ी होती है, तो ये कार को सीधी धूप से बचाता है.

विंडशील्ड प्रोटेक्टर का प्रयोग करें- इसका प्रयोग फ्रंट विंडशील्ड पर डैश बोर्ड के ऊपर प्रयोग किया जाता है, जिससे ये सामने की तरफ से कार के अंदर आने वाली धूप को रोकने का काम करता है. जिससे कैबिन कम हीट हो पाता है.

कार पर कवर जरूर डालें

अगर आपके पास कार को धूप खड़ी करने के अलावा कोई चारा नहीं है, तब आप कार को चारों तरफ से कवर कर दें. साथ ही इसकी खिड़कियों पर भी शेड्स लगा दें. इन सब बातों को ध्यान में रखकर, आप अपनी गाड़ी में होने वाले नुकसान को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- जानिए होंडा एलिवेट और होंडा सिटी में क्या है अंतर, देखिए फुल कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget