एक्सप्लोरर

EV Sales Report: भारत में FY-23 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हुई जबरदस्त बिक्री, आंकड़ा 1 मिलियन के पार

EV Sale: FAME 2 से पहले की स्कीमों का कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला था, जबकि FAME 2 आने के बाद ईवी की कीमतें 35% तक कम हुईं, जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ गई.

FY-23 EV Sales Report: भारत में फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के दौरान इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. SMEV (Society of Manufacturer of Electric Vehicles) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, FY-23 में 11,52,021 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर और बसें भी शामिल हैं.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री सबसे ज्यादा

FY-23 में बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे ज्यादा 62% बिक्री टू-व्हीलर्स की हुई. यानि 7,26,976 यूनिट्स की सेल हुई. इसके अलावा इसमें 1,20,000 कम स्पीड वाले ई-स्कूटर्स, 2,85,443 ई-रिक्शा और लो और हाई स्पीड वाली 50,000 साइकिलें भी शामिल हैं. जिन्हें मिलकर कुल बिक्री 8,46,976 यूनिट्स की हुई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल

2017 में हुई 27,888 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले ये एक बड़ी छलांग है. जबकि फाइनेंशियल ईयर 2022 में हुई 3,28,000 लाख यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिक्री इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की हुई, जोकि 34% यानि 4,01,841 यूनिट्स की हुई. इसके अलावा फोर-व्हीलर्स की बात करें तो, इनकी बिक्री 4% यानि 47,217 यूनिट्स की हुई. वहीं इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री 0.16% यानि 1,904 यूनिट्स दर्ज की गयी.

FAME2 सब्सिडी सस्पेंशन से बिक्री हुई कम

SMEV के मुताबिक, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को FAME2 के तहत दी जाने वाली सब्सिडी का उन कंपनियों के लिए सस्पेंशन किया जाना, जो स्थानीय मानकों को पूरा नहीं करती, भी ईवी की बिक्री में गिरावट की एक वजह है. त्यौहारी सीजन के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड में कमी की वजह केवल ग्राहकों तरफ से मांग में कमी न होकर, अचानक रोकी गयी 1200 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी है. हालांकि इसे मंजूरी दी जा चुकी थी.

इसके अलावा 400 प्रीमियम सेगमेंट पर काम करने वाली OEMs के भी 400 करोड़ रुपये को ये हवाला देते हुए रोक दिया गया, कि ये OEMs FAME नॉर्म्स को किनारे रखकर काम कर रही हैं. 16 कंपनियां इसके समाधान का इंतजार कर रही हैं.

FAME2 स्कीम ने बढ़ायी ईवी की बिक्री

SMEV की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए FAME2 से पहले की स्कीमों का कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला था, जबकि FAME2 स्कीम आने के बाद ईवी की कीमतों में 35% तक कम हुईं, जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- Road Safety Tips: गर्मियों में 'यमराज' से कम नहीं है ये एक्सप्रेस-वे, इस पर सफर करते वक्त छोटी सी गलती पड़ती है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget