एक्सप्लोरर

Kabira KM5000 e-Bike: इस कंपनी ने पेश कर दी भारत की अब तक की सबसे तेज स्पीड वाली इलेक्ट्रिक बाइक, राइडिंग रेंज के तो क्या ही कहने!

Kabira Electric Bike: घरेलू बाजार में इसका मुकाबला अल्ट्रावाइलेट एफ77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से होगा. जिसमें 10.3 kWh का बैटरी पैक जिसकी राइडिंग रेंज 300 किमी/चार्ज है.

Kabira High Speed Electric Bike: गोवा बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप कंपनी कबीरा मोबिलिटी ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक केएम5000 से पर्दा हटा दिया. जिसे अगली साल बाजार में उतारा जायेगा, साथ ही इसकी डिलीवरी भी 2024 में ही शुरू हो जाएगी.

देश की सबसे तेज और ज्यादा राइडिंग रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक

इस इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने वाली कंपनी कबीरा मोबिलिटी ने अपनी इस बाइक के लिए देश की सबसे तेज और ज्यादा राइडिंग रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक होने का दावा किया है. केएम5000 इलेक्ट्रिक बाइक को डेल्टाईवी के साथ मिलकर क्रूजर डिजाइन और सिंगल साइड स्विम आर्म मिड-ड्राइव पावर ट्रेन के के साथ तैयार किया गया है. ये मोटरसाइकिल 188 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है, जोकि वर्तमान में देश में मौजूद किसी भी इलेक्ट्रिक बाइक से ज्यादा है.

पावर पैक और राइडिंग रेंज

केएम5000 बाइक को 11.6 kWh वाटर कूल्ड एलएफपी बैटरी पैक से लैस किया गया है. जो इसे सिंगल चार्ज पर 344 किमी तक की राइडिंग रेंज देने में सक्षम है. वहीं चार्जिंग के लिए इसमें हाई स्पीड चार्जर का ऑप्शन दिया गया है, जो इसे 0-80 प्रतिशत चार्ज करने में 2 घंटे से भी कम का समय लेता है. वहीं स्टैंडर्ड चार्जर यूज करने पर इसे पूरी रात चार्ज पर लगाना पड़ेगा.

डिजाइन और फीचर

इस बाइक में दिए गए फीचर्स की बात करें तो, इसमें 4जी कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच टच स्क्रीन डिजिटल डैशबोर्ड, टर्न बी टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल. इसमें दी गयी डिजिटल डिस्प्ले में बैटरी की जानकारी ली जा सकती है. इसके अलावा इस बाइक के अगले पहिये पर ट्विन डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये पर ड्यूल चैनल एबीएस के साथ सिंगल डिस्क मौजूद है.

इस बाइक से होगा मुकाबला

घरेलू बाजार में इसका मुकाबला अल्ट्रावाइलेट एफ77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से होगा. जिसमें 10.3 kWh का बैटरी पैक जिसकी राइडिंग रेंज 300 किमी/चार्ज है.

यह भी पढ़ें- Discount on Ducati Bikes: इस बाइक पर मिल रहा इतना तगड़ा डिस्काउंट, जितने में खरीद लेंगे एक कार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget