एक्सप्लोरर

Ban on Diesel Buses in Delhi NCR: दिल्ली जाने का प्लान है तो पहले ये खबर पढ़ लीजिये, 1 नवंबर से इन गाड़ियों की नहीं होगी एंट्री!

दिल्ली में प्रदूषण में बढ़ोतरी की आशंका के चलते, ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के सेकंड फेज की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं.

Ban on BS-III/BS-IV Diesel Buses in Delhi NCR: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली में 1 नवंबर 2023 से बीएस-III और BS-IV डीजल बसों को एंट्री नहीं दी जाएगी. केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और डीजल से चलने वाली बीएस-VI बसों को ही चलने की अनुमति होगी. ये नियम प्राइवेट बसों के लिए भी सामान रहेगा. वहीं इस नियम के लागू होने पर 60 फीसद से ज्यादा बसों का संचालन बंद हो जाएगा, जिसके चलते पैसेंजर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

इन जगहों पर होती है पड़ौसी राज्यों से आने वाली बसों की एंट्री

आनंद विहार, सराय काले खां, कश्मीरी गेट जैसे बस अड्डों पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों से तकरीबन 5,000 से ज्यादा बसें आती हैं. जिसमें UPSRTC की लगभग 1,000 बसें और उत्तराखंड परिवहन विभाग की 300 से ज्यादा बसें शामिल हैं. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों से आने वाली 60 प्रतिशत बसें बीएस-3 और बीएस-4 इंजन वाली हैं. इसके अलावा दिल्ली से टूर और ट्रैवल्स के लिए भी तकरीबन 1,000 से अधिक बसों का संचालन होता है.

CAQM ने यूपी और राजस्थान से एनसीआर शहरों और दिल्ली में प्रवेश करने वाली पुरानी डीजल बसों को हटाने की समय सीमा भी तय कर दी है. जिसके चलते पूरे दिल्ली NCR में जुलाई 2024 से इलेक्ट्रिक और सीएनजी के साथ-साथ सिर्फ बीएस-6 बसों के चलने की ही चलेंगी. इससे प्रदूषण में काफी कमी आएगी.

CAQM ने इंटरनल अरेंजमेंट के तहत CNG, इलेक्ट्रिक और BS-VI डीजल बसों के संचालन की परमिशन दी है. अगले तीन साल में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी, जबकि यूपी समेत अन्य राज्य भी बीएस-6 बसें खरीद रहे हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने मांगा समय

UPSRTC ने CaQM को लेटर लिखकर त्योहार को देखते हुए पैसेंजर्स को राहत देने के लिए एक नवंबर के बाद भी BS-3 और BS-4 बसों के संचालन पर छूट देने की मांग की है. जल्द ही दिल्ली जाने वाली बसों को BS-VI से रिप्लेस कर दिया जायेगा. इसके लिए नई बीएस-6 बसें खरीदी जा रही हैं. हालांकि त्योहार पर ज्यादा आवागमन के चलते एक्स्ट्रा बसें भी चलाई जाती हैं.

वहीं, दिल्ली में प्रदूषण में बढ़ोतरी की आशंका के चलते, ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के सेकंड फेज की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं.

यह भी पढ़ें- Car Insurance: कार बीमा खरीदते समय बरतें सावधानी, वरना बाद में उठानी पड़ेगी परेशानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget