एक्सप्लोरर

Electric Bike: पेश हो गई गियर के साथ आने वाली पहली इलेक्ट्रिक बाइक, इस बाइक से है मुकाबला

Matter Electric Bike Battery: इस बाइक में 5 kWh का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है. वहीं बाइक को पूरा चार्ज करने में करीब 5 घंटे का समय लगता है. साथ ही इसे फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है.

Matter Electric Bike: देश की एक तकनीकी स्टार्ट-अप कंपनी Matter ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को अनवील कर दिया है. इस इलेक्ट्रिक बाइक में मैनुअल गियरबॉक्स का भी फीचर शामिल किया गया है. साथ ही इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का भी फीचर दिया गया है. इस बाइक में 5.0 kWh का लिक्विड-कूल्ड, बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के दावे के अनुसार यह बाइक एक बार फुल चार्ज करने पर 125-150 km तक की रेंज देगी. फिलहाल मैटर एनर्जी ने इस बाइक की कीमतों और नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन इसके फीचर्स की जानकारी दे दी है. अभी इसकी लॉन्चिंग डेट की जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इस बाइक के बारे में सभी जानकारियों का खुलासा 2023 के ऑटो एक्सपो में किया जा सकता है.  

कैसा है लुक और फीचर्स?

इस बाइक को नेकेड स्टाइल में डिजाइन किया गया है. इसका लुक यामाहा FZ से काफी मिलता जुलता है. साथ ही इसके बॉडी पर  एलईडी हेडलैम्प्स के साथ रेस नंबरों वाले ग्राफिक्स दिए गए हैं. इस बाइक में 7 इंच का टच इनेबल्ड इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो कि कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इसमें पुश नेविगेशन, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, चार्जिंग स्टेटस, रिमोट लॉक/अनलॉक, व्हीकल हेल्थ के फीचर्स दिए गए हैं. यह बाइक कीलेस स्टार्ट फीचर के साथ आएगी.

अन्य फीचर्स

कंपनी के दावे के अनुसार यह बाइक -10 से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बढ़िया तरीके से काम कर सकती है. अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक 10.5kW के इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन इस मोटर को यहां दिलचस्प बात यह है कि इस मोटर को मैनुअल गियरबॉक्स से कनेक्ट किया गया है, जिसके कारण इसमें शानदार प्रदर्शन और बढ़िया रेंज के साथ अच्छी पॉवर डिलिवरी भी मिलती है. 

कितना है चार्जिंग टाइम

इस बाइक में 5 kWh का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है. लेकिन इसके परफॉर्मेंस की जानकारी नहीं दी गई है. इस बाइक को पूरा चार्ज करने में करीब 5 घंटे का समय लगता है. साथ ही इसे फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है.

किससे होगा मुकाबला?

इस बाइक का मुकाबला Revolt RV 400 से होगा, जो 72V 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी से चलती है. 15A सॉकेट का उपयोग करके इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे लगते हैं. यह बैटरी 3kW मोटर से जुड़ी है, जो 54Nm का टार्क जनरेट करता है. बाइक 156 किमी प्रति चार्ज की एआरएआई-प्रमाणित रेंज और 85 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड  के साथ आती है.

यह भी पढ़ें :- जानिए पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटर में से कौन सा खरीदना रहेगा बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget