एक्सप्लोरर

भारतीय बाजार से इस पॉपुलर बाइक ने कहा अलवीदा, जानें क्या है कारण

Ducati Scrambler 1100: कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से इस मोटरसाइकिल को हटा लिया है. डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 की लॉन्चिंग 2018 में हुई थी. आइए जानते हैं इसके बंद होने के पीछे क्या कारण है.

Ducati Scrambler 1100 Discontinued: भारतीय बाजार में नए एमिशन नॉर्म्स की वजह से कुछ बाइक्स का सफर खत्म हो रहा है. अब इस लिस्ट में डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 का नाम भी जुड़ गया है. कंपनी ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है.

माना जा रहा है कि इसका कारण पुराना इंजन और सख्त यूरो 5+ उत्सर्जन मानदंड हैं. डुकाटी ने स्क्रैम्बलर 1100 को 2018 में लॉन्च किया था, जो स्क्रैम्बलर 800 के एक साल बाद आया था. करीब 8 साल तक बिक्री में रहने के बाद अब कंपनी ने इसे बंद कर दिया है.

क्यों हुई Scrambler 1100 भारत से बंद?

Ducati Scrambler 1100 को भारत में बंद किए जाने के पीछे कई अहम कारण रहे. पहला कारण यह है कि इसमें इस्तेमाल किया गया 1079cc L-Twin इंजन अब Euro 5+ या OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप नहीं था. यह इंजन मूल रूप से 2009 में Hypermotard और Monster 1100 के लिए डिजाइन किया गया था और Scrambler के लिए बाद में रीट्यून किया गया.

इंजन अपडेट महंगा सौदा

दूसरा बड़ा कारण यह है कि इस पुराने इंजन को नए उत्सर्जन मानकों के अनुसार अपग्रेड करना काफी महंगा सौदा होता. क्योंकि इसके लिए बड़े स्तर पर तकनीकी बदलावों और निवेश की आवश्यकता होती, जो कि पहले से ही कम बिक्री वाले इस मॉडल के लिए व्यावसायिक रूप से फायदेमंद नहीं था.

महंगी कीमत

तीसरा कारण इसकी ऊंची कीमत है. Ducati Scrambler 1100 की एक्स-शोरूम कीमत 13.40 लाख से 16 लाख रुपये के बीच थी, जो इसे एक निश मार्केट प्रोडक्ट बनाती थी. इस कीमत में ग्राहकों को कई ऐसे विकल्प उपलब्ध थे जो अधिक पावरफुल और आधुनिक फीचर्स से लैस थे.

Ducati Scrambler 1100 की टेक्निकल खासियतें

टेक्निकल रूप से Scrambler 1100 में 1079cc का ऑयल-कूल्ड L-Twin इंजन, 86hp की पावर और 88Nm का टॉर्क मिलता था, जो 6-स्पीड स्लिपर क्लच गियरबॉक्स के साथ आता था. इसमें राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, राइडिंग मोड्स और सेफ्टी असिस्ट सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए थे. हालांकि, यह बाइक अपने सेगमेंट में एक लाइफस्टाइल स्क्रैम्बलर के रूप में जानी जाती थी और इसकी डिजाइन और परफॉर्मेंस को लेकर अलग ही वर्ग का आकर्षण था, लेकिन उच्च कीमत और सीमित अपील ने इसकी बिक्री पर असर डाला.

 बिक्री पर असर और बाजार की प्रतिक्रिया

बिक्री की बात करें तो Ducati ने Scrambler 1100 को 2018 में भारत में लॉन्च किया था, लेकिन 2023-24 तक इसकी डिमांड काफी कम रह गई थी. इसके विपरीत Scrambler 800 सीरीज़ को अधिक ग्राहक पसंद कर रहे थे क्योंकि वह अधिक किफायती थी और नए उत्सर्जन मानकों को भी सपोर्ट करती थी. यही वजह है कि Scrambler 800 अभी भी Ducati के भारतीय पोर्टफोलियो में उपलब्ध है.

क्या भविष्य में लौटेगी Scrambler 1100?

भविष्य को लेकर बात करें तो Ducati ने अब तक Scrambler 1100 के लिए कोई नया इंजन या अपडेटेड मॉडल पेश नहीं किया है जो Euro 5+ मानकों पर खरा उतर सके. हालांकि, कंपनी की वैश्विक बाजारों में सक्रियता और तकनीकी नवाचार को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में Scrambler 1100 की जगह कोई नया मॉडल लाया जाए. संभावना यह भी जताई जा रही है कि Ducati अब अपने Scrambler लाइनअप को केवल 803cc इंजन तक सीमित रख सकती है और भविष्य में लाइटवेट, मॉडर्न वर्जन पर फोकस करेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR में नए पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर लगने जा रहा बैन, जानें कब से लागू होगा नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget