एक्सप्लोरर

Ducati Panigale: डुकाटी ने लॉन्च की मोटरसाइकिल, इस एक बाइक की कीमत में आ जायेंगी 3 स्कॉर्पियो

इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर से होता है इस बाइक में 999 सीसी बीएस 6 इंजन मिलता है, जो 206.51 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

Ducati Panigale V4R: लग्जरी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने अपनी सबसे पावरफुल और प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल फुल-कार्बन फाइबर सुपरलेगेरा पैनिगेल को देश में लॉन्च किया है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 69.9 लाख रुपये रखी गई है. 2023 डुकाटी पैनिगेल V4R रेगुलर पैनिगेल V4 के 1103cc इंजन की तुलना में छोटे 998cc V4 इंजन के साथ आता है. यह सब 1000cc कैपेसिटी सेगमेंट में WSBK स्पेसिफिकेशंस के अनुसार लॉन्च की गई है. यह पहली बार है जब V4R इंजन को 2019 के बाद से भारत में बिक्री के लिए लाया गया है और यह पहली बार है कि भारत में यूरो 5/बीएस6 के फॉर्म में बाइक आई है. 

बेहद पॉवरफुल इंजन 

डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल आर नामक यह मैनिक इंजन अब छठे गियर में 16,500 आरपीएम और अन्य पांच में 16,000 आरपीएम तक पहुंच सकती है. कंपनी इसके लिए 15,500rpm पर 218hp के अधिकतम पॉवर आउटपुट मिलने का दावा करती है, जो कि अब तक मौजूद किसी भी बाइक से अधिक है. हालाँकि, यदि आप टाइटेनियम, ट्रैक-ओनली फुल-सिस्टम अक्रापोविक एग्जॉस्ट मॉडल चुनते हैं, तो इसमें 237 एचपी तक की पॉवर मिलती है. लेकिन आप इसके लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इंजन ऑयल का भी उपयोग करके 240.5hp तक पॉवर हासिल कर सकते हैं. 

सस्पेंशन

इसमें नई पैनिगेल V4 के समान एल्यूमीनियम फ्रंट फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका सस्पेंशन अब मैन्युअल कंट्रोल किया जा सकता है. इसके फ्रंट में NPX25/30 और पीछे TTX36 शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है. ब्रेम्बो स्टाइलमा ब्रेक और फोर्ज्ड एल्युमीनियम व्हील्स पैनिगेल वी4 एस के समान हैं. इस बाइक का वजन 193.5 किलोग्राम है जो बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर प्रो एम स्पोर्ट के समान है. वैकल्पिक रेस एग्जॉस्ट के साथ इसका वजन घटकर 188.5 किलोग्राम रह जाता है. 

प्राइस 

V4R में डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल पावर मोड, टीएफटी डैशबोर्ड के लिए एक नया ट्रैक ईवो डिस्प्ले और अपडेटेड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है. अब हर गियर के लिए डेडीकेटेड इंजन मैपिंग की गई है. इसे सीबीयू यूनिट के तौर लाया जाएगा. इसकी एक्स शोरूम कीमत 69.9 लाख रुपये है. कंपनी का कहना है कि भारत में इसकी पांच यूनिट्स पहुंच चुकी हैं, और ये सभी सभी पहले ही बिक चुकी हैं.

बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर से होगा मुक़ाबला

बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर में 999 सीसी बीएस 6 इंजन मिलता है, जो 206.51 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है.

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की शुरू हुई टेस्टिंग, जानिए क्या होगी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget