एक्सप्लोरर

दिल्ली फ्यूल नीति: पैनिक में आए लोगों ने सस्ते में बेच दी लग्जरी गाड़ियां, अब सरकार ने वापस लिया फैसला

Delhi Fuel Policy: दिल्ली सरकार ने राजधानी में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईंधन नहीं देने के फैसले को महज दो दिन में वापस ले लिया है. आइए इसकी डिटेल जान लेते हैं.

Delhi New Fuel Policy: दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को जब्त किए जाने को लेकर कार के मालिक काफी परेशान थे, लेकिन अब सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है. ऐसे में दिल्ली के बाहर के लोगों के लिए सस्ते में लग्जरी गाड़ी खरीदना  एक सुनहरा मौका बन गया था.दिल्ली में सेकेंड हैंड कारों का कारोबार करने वालों के पास देश के अलग-अलग इलाकों से कॉल्स आने लगीं.

लग्जरी कार खरीदने वाले किसी भी तरह अपनी गाड़ी निकालना चाह रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अपनी गाड़ियों को सस्ती कीमत पर बेच दिया. दिल्ली का करोल बाग सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद बिक्री के लिए मशहूर है, जहां लग्जरी और नॉर्मल गाड़ियां बिकती हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 40 साल से कारोबार करने वाले बताते हैं कि इस बिजनेस में उनकी तीसरी पीढ़ी है, लेकिन दिल्ली वालों में इतना पैनिक, इतना डर कभी नहीं देखा.

मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार का ये हाल

कारोबारी ने ये भी बताया कि चाहे आम गाड़ियां हो या फिर लग्जरी गाड़ियां हों, जिनकी मियाद पूरी होने वाली है. कार के मालिक इन्हें बेचने के लिए कुछ भी कर रहे हैं. गाड़ी के मालिक इस वक्त अपनी गाड़ी जल्दी-जल्दी बेच रहे हैं, जिनमें काफी लग्जरी कारों के मॉडल शामिल हैं.

गाड़ी बेचने वाले लोगों का कहना है कि कार का जितना दाम देना है, दे दो क्योंकि कुछ दिनों बाद तो ये कबाड़ हो जाएगी. इनमें से एक गाड़ी मर्सिडीज GLS है, डेढ़ करोड़ की इस गाड़ी की कीमत सिर्फ 12-13 लाख रह गई है.

हालांकि दिल्ली सरकार ने राजधानी में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईंधन नहीं देने के फैसले को महज दो दिन में वापस ले लिया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने माना कि पॉलिसी लागू करने में तकनीकी खामियां सामने आईं, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. 

यह भी पढ़ें:-

पहले से इतनी महंगी हो गई Tata Curvv, जानिए अब क्या है गाड़ी की नई कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला
Scorpio-N छोड़कर Innova क्यों खरीद रही BMC? चौंका देगी वजह
Scorpio-N छोड़कर Innova क्यों खरीद रही BMC? चौंका देगी वजह

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget