एक्सप्लोरर

Citroen C3 Aircross: 27 अप्रैल को आ रही है सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर

Citroen C3 Aircross Rival: यह कार लॉन्चिंग के बाद हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक सहित सेगमेंट में अन्य कई कारों को टक्कर देगी.

Citroen C3 Aircross Launch: सिट्रोएन ने पुष्टि की है कि वह 27 अप्रैल को अपनी मेड-इन-इंडिया एसयूवी सी3 एयरक्रॉस को ग्लोबल तौर पर पेश करेगी. यह नई B-SUV पहले भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी इसके बाद इसे कई अन्य बाजारों में पेश किया जाएगा. C3 एयरक्रॉस एसयूवी भारत और कुछ अन्य बाजारों के लिए एक नया प्रोडक्ट होगा, लेकिन कंपनी पहले से ही कुछ अन्य बाजारों में इसी नाम से एक क्रॉसओवर की बिक्री करती है. C3 एयरक्रॉस जो 27 अप्रैल को दुनिया भर में डेब्यू करेगी. 

डिजाइन

सी3 एयरक्रॉस लगभग 4.2 मीटर लंबी होगी और यह एक कूप-एसयूवी डिजाइन में न आकर एक एसयूवी डिजाइन में आएगी. स्पाई शॉट्स और टीज़र से पता चलता है कि इसमें C3 हैचबैक जैसे स्टाइल और इंटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. लेकिन C3 एयरक्रॉस आकार में काफी बड़ी होगी. इसमें स्प्लिट हेडलाइट सेट-अप, ग्रिल और रैपअराउंड टेल-लैंप जैसे डिज़ाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे.

इंटीरियर 

C3 एयरक्रॉस के इंटिरियर की बात करें तो इसमें C3 के समान कंट्रोल्स देखने को मिल सकते हैं. स्पाई तस्वीरों में इसके डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ओरिएंटेशन, सीट्स और अन्य कई एलिमेंट्स नए डिजाइन में दिखाई दिए थे. 

प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन

इस कार को सीएमपी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है जिसका इस्तेमाल जीप, फिएट और मेड-इन-इंडिया सिट्रोएन सी3 जैसे वाहनों के लिए होता है. इससे कंपनी को इसे एक अग्रेसिव प्राइस प्वाइंट पर बाजार में लाने में बहुत मदद मिलेगी. यह कार देश में एक ऐसे सेगमेंट में लॉन्च होगी, जिसमें भारत में मौजूद लगभग हर ब्रांड का कोई न कोई मॉडल जरूर उपलब्ध है. 

C3 Aircross में आकर्षक कीमत के साथ एक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल C3 हैचबैक में भी किया जाता है. यह इंजन 110hp की पॉवर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इस बड़े क्रॉसओवर को पर्याप्त पॉवर देने में सक्षम होगा. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें कौन से गियरबॉक्स के विकल्प दिए जाते हैं. इसमें एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का भी विकल्प मिलेगा, जो कुछ समय बाद लॉन्च किया जा सकता है. 

किससे होगा मुकाबला 

इस कार के इस साल के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्द होने की उम्मीद है. यह कार लॉन्चिंग के बाद हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक सहित सेगमेंट में अन्य कई कारों को टक्कर देगी. हालांकि कीमत के लिहाज से इसका सबसे बड़ा मुकाबला हुंडई क्रेटा से हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- खरीदने जा रहे हैं हुंडई की कार, तो जान लीजिए कितना करना पड़ेगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget