एक्सप्लोरर

Citroen eC3: 1 लाख रुपये में अपने नाम करें ये ज़बरदस्त इलेक्ट्रिक कार, मिलती है 320 किमी की रेंज

Citroen eC3 कंपनी की बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है. इस कार में 320 किमी का रेंज मिल जाता है. वहीं इसे आप महज 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर अपने घर ले जा सकते हैं.

Citroen eC3: देश में अब पैट्रोल डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है. अब लोग ईंधन के बढ़ती कीमतों से बचने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन इलेक्ट्रिक कार्स की कीमत पैट्रोल और डीजल गाड़ियों को मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इलेक्ट्रिक कार को महज 1 लाख रुपये देकर अपने घर ला सकते हैं. दरअसल फ्रांससी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की ईसी3 एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है. ये कार एक बार सिंगल चार्ज पर करीब 320 किमी की रेंज प्रदान करती है.

कैसे खरीदें 1 लाख रुपये में इलेक्ट्रिक कार

दरअसल Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार कई वेरिएंट में मार्केट में उपलब्ध है. देश की राजधानी दिल्ली में इस इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 12,18,902 रुपये है. अब अगर आप कार को खरीदना चाहते हैं तो बस 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करके खरीद सकते हैं. अब इसके बाद आपको 5 सालों तक 9.8 प्रतिशत के ब्याज दर से करीब 23,663 रुपये ईएमआई के रूप में चुकाने होंगे.

शानदार फीचर्स से है लैस

Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की बात करें तो सबसे पहले आप इस कार को टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, पोलर व्हाइट, प्लैटिनम ग्रे, कॉस्मो ब्लू जैसे रंगों में खरीद सकते हैं. इसके अलावा कार में कंपनी ने 10.2-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम उपलब्ध कराया है जिससे एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले को कनेक्ट किया जा सकता है. साथ ही इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही कीलेस एंट्री भी प्रदान कराई गई है. हालांकि इस कार में मैनुअल एसी फिट है. सेफ्टी फीचर्स पर नज़र डालें तो इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर भी उपलब्ध कराया है जो कार चलाने वाले को एक आरामादायक अनुभव देता है.

रेंज और पावरट्रेन

सिट्रोएन की इस इलेक्ट्रिक कार में 29.2 kWh का बैटरी पैक प्रदान कराया गया है. साथ ही बैटरी से एक इलेक्ट्रिक मोटर कनेक्ट किया गया है जो 57 पीएस की मैक्स पावर और 143 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार ये इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज पर 320 किमी की दौड़ लगा सकती है. वहीं इसमें ग्राहकों को 315 लीटर का बूट स्पेस भी देखने को मिल जाता है. लोगों की सहूलियत के लिए इसमें फॉस्ट चार्जर भी दिया गया है जिसकी मदद से ये कार महज 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Upcoming Luxury Cars: इस महीने ये लग्जरी गाड़ियां देंगी दस्तक, एक की कीमत होगी 50 लाख से भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget