एक्सप्लोरर

सिर्फ 11 हजार रुपये में करें बुक, Citroen की इस कार की प्री-बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स

सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में अपनी नई Basalt X रेंज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे सिर्फ 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.

सिट्रोएन इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी अगली बड़ी पेशकश Basalt X Range की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इस कार को देशभर के डीलरशिप नेटवर्क या कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सिर्फ 11,000 देकर रिजर्व कर सकते हैं. यह SUV कंपनी की नई रणनीति ‘Citroen 2.0 – Shift Into the New’ का अहम हिस्सा मानी जा रही है.

कैसे हैं फीचर्स और इंटीरियर?

  • दरअसल, कंपनी का कहना है कि नई Basalt X Range को पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्रीमियम बनाया गया है. इसमें रिफ्रेश्ड इंटीरियर, नए फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल की गई है जो ड्राइविंग को और भी आसान और आरामदायक बनाएगी. प्री-लॉन्च इमेज से साफ है कि इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम फील देगा.

कंपनी की रणनीति

  • Citroen का लक्ष्य इस लॉन्च के जरिए भारतीय बाजार के मिड-साइज SUV और क्रॉसओवर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है. कंपनी ने अभी तक इसके वैरिएंट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च के समय पूरी डिटेल सामने आएगी. फिलहाल ग्राहकों के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आसान बुकिंग का विकल्प उपलब्ध है.

कंपनी का बयान

  • स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा कि Basalt X Range कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है. उनके मुताबिक, यह SUV ग्राहकों को इंट्यूटिव, कम्फर्टेबल और कॉन्फिडेंट ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी. साथ ही, यह लॉन्च Citroen की 2.0 स्ट्रैटेजी को मजबूत करेगा, जिसका फोकस ग्राहक-केंद्रित डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी पर है.

  • बता दें कि Citroen Basalt X Range की प्री-बुकिंग ने भारतीय ऑटो बाजार में हलचल मचा दी है. सिर्फ 11,000 में रिजर्व करने का ऑप्शन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है. अब सभी की नजर लॉन्च इवेंट पर टिकी है, जहाँ इसके फीचर्स, वैरिएंट और कीमत की पूरी जानकारी सामने आएगी. अगर आप एक स्टाइलिश और एडवांस SUV लेना चाहते हैं, तो Basalt X आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग SUV बनी Maruti Brezza, जानिए गाड़ी की कीमत और फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार टोल की नहीं टेंशन, 20 KM के दायरे में रहने वाले ऐसे बनवाएं पास
बार-बार टोल की नहीं टेंशन, 20 KM के दायरे में रहने वाले ऐसे बनवाएं पास
बरसात हो या बाढ़, ये SUVs हैं पैसा वसूल
बरसात हो या बाढ़, ये SUVs हैं पैसा वसूल
कम चलती है आपकी कार? E20 के दौर में ये गलती पड़ सकती है भारी
कम चलती है आपकी कार? E20 के दौर में ये गलती पड़ सकती है भारी
3.50 लाख में SUV वाला लुक, इस कार को जमकर खरीद रहे लोग
3.50 लाख में SUV वाला लुक, इस कार को जमकर खरीद रहे लोग

वीडियोज

अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण
दौड़ती बस में छात्रा से गैंगरेप..पुलिस सोती रही!?
Bilawal Bhutto की विलायती बेगम आने वाली हैं ?
पंजाब में सिख vs नॉन सिख की लड़ाई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़: एक हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
नेपाल बाढ़: एक हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
दीपक प्रकाश के लिए देवेश कुमार ने दिया था MLC से इस्तीफा, अब मिला बड़ा तोहफा
दीपक प्रकाश के लिए देवेश कुमार ने दिया था MLC से इस्तीफा, अब मिला बड़ा तोहफा
BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा
BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा
चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह
चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह
उज्बेकिस्तान में कितने हिंदू रहते हैं, जानें इस देश की आबादी?
उज्बेकिस्तान में कितने हिंदू रहते हैं, जानें इस देश की आबादी?
एवोकाडो फार्मिंग कैसे दिला रही किसानों को मुनाफा, खुद पीएम ने भी किया जिक्र
एवोकाडो फार्मिंग कैसे दिला रही किसानों को मुनाफा, खुद पीएम ने भी किया जिक्र
UCC-वंदेमातरम् पर AIMPLB का बड़ा ऐलान, 'शरीयत बचाने के लिए हम...'
UCC-वंदेमातरम् पर AIMPLB का बड़ा ऐलान, 'शरीयत बचाने के लिए हम...'
टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना
टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना
Embed widget