एक्सप्लोरर

गजब! करोड़ों की मर्सिडीज को बना दिया राइड-हेलिंग टैक्सी, इतनी कमाई के बाद रातों-रात हो गया फेमस

Mercedes Ride Hailing Taxi: चीन में एक शख्स ने 1.8 करोड़ रुपये की मेबैक को राइड-हेलिंग कैब बना दिया, जिसके बाद वो रातों-रात फेमस हो गया. आइए जानते हैं कि इस राइड हैलिंग टैक्सी से उसने कितनी कमाई की.

Mercedes Maybach Car As a Ride Hailing Taxi: चीन के 30 वर्षीय युआन ने लग्जरी कार मर्सिडीज-मेबैक S480 को राइड-हेलिंग टैक्सी के रूप में इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, युआन ने एक दिन में 4,000 युआन (करीब 46,000 रुपये) से अधिक की कमाई की.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में रहने वाले युआन का सोशल मीडिया अकाउंट "ओल्ड युआन ड्राइव्स ए मेबैक फॉर राइड-हेलिंग" नाम से रातों-रात फेमस हो गया है, जिस पर अब करीब 1.2 लाख फॉलोअर्स हैं.

दरअसल, युआन ने नवंबर 2023 में 1.55 मिलियन युआन (लगभग 1.8 करोड़ रुपये) की मर्सिडीज-मेबैक खरीदी थी. इस कार के लिए उन्होंने 6.8 लाख युआन ( 79.7 लाख रुपये) की डाउन पेमेंट दी, जिसमें से 5 लाख युआन ( 58.6 लाख रुपये) उनकी छह साल की बचत से आए. बाकी राशि के लिए उन्होंने पांच साल का लोन लिया, जिसकी मासिक EMI 14,466 युआन (लगभग 1.7 लाख रुपये) बनती है.

बीजिंग और शंघाई में शुरू की मेबैक राइड-हेलिंग सर्विस

अपनी इस महंगी कार से हुए खर्च की भरपाई के लिए युआन ने मेबैक को राइड-हेलिंग सर्विस में लगा दिया. 13 अप्रैल को पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने दिन की शुरुआत सुबह 6:45 बजे की और पूरे दिन की मेहनत से करीब 4,000 युआन ( 46,000 रुपये) कमाए. फिलहाल उनकी मेबैक राइड-हेलिंग सर्विस केवल बीजिंग और शंघाई में उपलब्ध है.

कितनी होता है बचत?

युआन का मंथली एक्सपेंस भी काफी व्यवस्थित है. वह हर महीने लगभग 3,000 युआन ( 35,000 रुपये) ईंधन पर, 2,000-3,000 युआन ( 23,000 से 35,000 रुपये) भोजन पर और 4,500 युआन ( 52,700 रुपये) किराए पर खर्च करते हैं. इन खर्चों के बावजूद, वह हर महीने लगभग 10,000 युआन ( 1.1 लाख रुपये) की बचत कर लेते हैं. युआन का कहना है कि वह उच्च गुणवत्ता वाले, पहले से बुक किए गए ग्राहकों को प्राथमिकता देते हैं और महीने में लगभग 40 राइड्स पूरी करते हैं.

युआन की ये दिलचस्प कहानी आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. एक यूजर ने सवाल उठाया कि यदि युआन अमीर हैं तो राइड-हेलिंग क्यों कर रहे हैं, और अगर नहीं हैं, तो फिर मेबैक जैसी महंगी कार कैसे खरीदी. वहीं एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा कि सिर्फ 5.5 किमी की सवारी के लिए एस-क्लास मर्सिडीज का किराया 300 युआन ( 3,500 रुपये) है, तो आखिर इतने लोग मेबैक की राइड कैसे ले पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

शानदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स वाली Honda Activa की मार्केट में जबरदस्त डिमांड, जानें कौन सा मॉडल खरीदना होगा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget