एक्सप्लोरर

पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम

कार की हेडलाइट कम रोशनी दे रही है, तो नया बल्ब लगाने से पहले कवर, वायरिंग, बैटरी और हेडलाइट की सेटिंग जरूर चेक करें

अगर आपकी कार की हेडलाइट पहले के मुकाबले कम रोशनी दे रही है, तो जरूरी नहीं कि उसका बल्ब खराब हो गया हो. कई बार हेडलाइट के कवर पर धूल और गंदगी जमने, प्लास्टिक के पीले पड़ने या गाड़ी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी आने से भी रोशनी कम हो सकती है. ऐसे में बिना जांच किए नया बल्ब लगवाना आपके पैसे बर्बाद कर सकता है. 

खासकर रात में ड्राइविंग करते समय कमजोर हेडलाइट सड़क पर देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. इसलिए बल्ब बदलने से पहले हेडलाइट के कवर, वायरिंग, कनेक्शन और बैटरी की स्थिति की जांच करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि कम रोशनी की समस्या होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार

सबसे पहले हेडलाइट का कवर चेक करें

कार की हेडलाइट का पारदर्शी कवर समय के साथ धुंधला या पीला पड़ सकता है. धूप, धूल और मौसम के असर से ऐसा हो सकता है. इससे बल्ब सही होने के बावजूद रोशनी सड़क तक ठीक से नहीं पहुंचती. सबसे पहले कवर को साफ करके देखें कि रोशनी में सुधार होता है या नहीं. अगर कवर पर ज्यादा पीलापन या धुंधलापन है, तो प्रोफेशनल क्लीनिंग या रिस्टोरेशन की जरूरत पड़ सकती है. ध्यान रखें कि कवर साफ करने के लिए तेज केमिकल या गलत क्लीनर का इस्तेमाल करने से उसे नुकसान हो सकता है.

वायरिंग और बैटरी की जांच भी जरूरी

अगर हेडलाइट बार-बार झपकती है या उसकी रोशनी कभी तेज तो कभी कम होती है, तो समस्या वायरिंग, ढीले कनेक्शन या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में हो सकती है. कमजोर बैटरी या चार्जिंग सिस्टम की खराबी भी लाइट की चमक को प्रभावित कर सकती है. अगर दोनों हेडलाइट की रोशनी कम हो गई है, तो बैटरी और अल्टरनेटर की जांच करवाना उपयोगी है. वहीं, अगर सिर्फ एक हेडलाइट कमजोर है, तो उसके बल्ब, सॉकेट और वायरिंग को चेक करना चाहिए. सही कारण पता करने के लिए मैकेनिक से इलेक्ट्रिकल जांच करवाएं.

सही बल्ब लगवाएं, हेडलाइट की सेटिंग भी देखें

अगर जांच में बल्ब खराब मिलता है, तो कार के मॉडल के अनुसार सही टाइप और निर्धारित पावर वाला बल्ब ही लगवाएं. ज्यादा वाट का बल्ब लगाने से वायरिंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. नया बल्ब लगाने के बाद यह भी जांचना जरूरी है कि हेडलाइट की रोशनी सड़क पर सही दिशा में पड़ रही है या नहीं. गलत एंगल पर लगी हेडलाइट सामने से आने वाले ड्राइवरों को परेशान कर सकती है और आपकी सड़क देखने की क्षमता भी घटा सकती है. इसलिए बल्ब बदलने या हेडलाइट असेंबली की मरम्मत के बाद जरूरत पड़ने पर उसकी सेटिंग किसी योग्य मैकेनिक से करवाएं.

यह भी पढ़ें: BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget