एक्सप्लोरर

Cars Price Down: सस्ती हो सकती हैं Tata Nexon, Hyundai Venue जैसी कारें, ये है बड़ा कारण

जीएसटी काउंसिल की नई परिभाषा के अंतर्गत मारूति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू जैसी कारों के लिए जीएसटी शुल्क 22% से घटकर 5% हो सकता है. 

GST Tax Rate on SUV: जीएसटी काउंसिल की कुछ दिनों पहले ही हुई एक बैठक में बहुत से वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी कर की दरों को कम करके 5% या खत्म करने की सिफारिश की गई है. इस बैठक की खास बात यह रही कि इन वस्तुओं की में एसयूवी कारों के लिए भी विचार किया गया है. फिलहाल एसयूवी कारों के लिए अभी 20 से 22 प्रतिशत तक कर लिया जाता है. एसयूवी कारों के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नई परिभाषा दी गई है. यह परिभाषा देश के सभी राज्यों के लिए समान है. इसके अंतर्गत देश में उपलब्ध कई कारें शामिल हो सकती हैं, जिससे उनपर लगने वाले कर में कमी आ सकती है.  
 
ये है एसयूवी की नई परिभाषा

जीएसटी काउंसिल के अनुसार 1,500cc क्षमता का इंजन, 170mm से अधिक का ग्राउंड क्लीयरेंस और 4,000mm की लंबाई वाली कारों को एसयूवी के रूप में क्लासीफाइड किया जाएगा. इन कारों पर लगभग 50% कर लगेगा, जिसमें वैट, रोड टैक्स, मोटर वाहन, उत्पाद शुल्क के साथ 20-22% जीएसटी भी शामिल है. इस कारण छोटी या कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत कम हो सकती है. इस नई परिभाषा के अंतर्गत मारूति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू जैसी कारों के लिए जीएसटी शुल्क 22% से घटकर 5% हो सकता है. 

इन कारों की कम हो सकती है कीमत

फिलहाल मारूति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू में इंजन, लंबाई और ग्राउंड क्लीयरेंस क्रमशः 1462cc, 3,995mm और 200mm तथा 998cc-1493cc, 3995mm और 190-195mm मिलता है. साथ ही सोनेट में भी ऐसे ही डाइमेंशन मिलते है. वहीं टाटा नेक्सन में 1199 cc से 1497 cc का इंजन, लंबाई 3,993mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 209 mm मिलता है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 300 में 1199 से 1497mm का इंजन, 3995 की लंबाई और 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

यह भी पढ़ें :- 2023 ऑटो एक्सपो में पेश होने वाली है मारुति सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, मिलेगी 500 किमी रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget