एक्सप्लोरर

Upcoming Citroen Car: जल्द आ रहा है Citroen C3 का 7 सीटर अवतार, मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस को देगी टक्कर 

Citroen C3 Plus की हेडलाइट्स, टेललाइट्स और लोगो को C3 के जैसा ही रखा जा सकता है. इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. कार की लंबाई 4 मीटर से अधिक होने की संभावना है.  

Upcoming Citroen Car: फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) भारत में अपने विस्तार को लगातार बढ़ाती जा रही है. कंपनी ने पिछले साल सिट्रोएन सी 5 एयरक्रॉस (C5 Aircross) एसयूवी के साथ देश में अपना कदम रखा था. उसके बाद इस साल आई सिट्रोएन सी 3 (Citroen C3) देश में कंपनी की दूसरी कार थी. अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी C5 Aircross एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है और अब खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही देश में अपनी एक नई 7-सीटर एसयूवी को भी लॉन्च करने वाली है.

यह कार C3 का ही 7-सीटर वर्जन हो सकता है, जिसे कंपनी सिट्रोएन सी 3 प्लस (Citroen C3 Plus) के नाम से बाजार में उतार सकती है. कुछ दिनों पहले यह गाड़ी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई थी. भारतीय बाजार में इस कार का मुक़ाबला किआ कैरेंस (Kia Carens) और मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) से होगा. 

कुछ दिन पहले दिखी है झलक

यह कार कुछ दिन पहले देखा गया था, जिसको देखकर यह यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक 7-सीटर कार होगी. हालांकि इसका फ्रंट और रियर लुक C3 के जैसा ही हो सकता है. Citroen इस कार को किफायती बनाने के लिए इसके व्हीलबेस को C3 के बराबर ही रख सकती है. 

ऐसा होगा लुक 

इस नई कार के हेडलाइट्स, टेललाइट्स और लोगो को C3 के जैसा ही रखा जा सकता है. इसके रियर में एक डिफॉगर के मिलने की उम्मीद है. साथ ही इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. इस कार की लंबाई 4 मीटर से अधिक होने की संभावना है.  

इंजन

इस नई कार में एक 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है. इसमें C3 के समान ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. फीचर्स कर तौर पर इस 7 सीटर कार में कंपनी फीचर्स के तौर पर वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, एक 10 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दे सकती है. यह गाड़ी साल 2023 में बाजार में उतारी जाएगी.

यह भी पढ़ें :-

Car Airbags: अक्षय कुमार ने समझाई गाड़ी में 6 एयरबैग्स की अहमियत, भारत सरकार ने जारी किया है TVC ऐड

Upcoming Car Offers: खरीदनी है नई कार तो करिए थोड़ा सा इंतजार, मिलने वाले हैं एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget