एक्सप्लोरर

दमदार Tesla Cybertruck कब होगा अनवील? रिपोर्ट में किया जा रहा है ये दावा

Tesla Cybertruck Latest Updates: ऐसा माना जा रहा है कि बहुप्रतीक्षित टेस्ला साइबरट्रक इसी साल मार्च में अनवील हो सकता है.

Tesla Cybertruck Could Come In Two Sizes: ऐसा माना जा रहा है कि बहुप्रतीक्षित टेस्ला साइबरट्रक इसी साल मार्च में अनवील हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला एक छोटा साइबरट्रक तैयार कर रही है, जिसे मार्च 2022 में अनवील किया जा सकता है. इसके साथ ही, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता इस साल मार्च में विशेष कार्यक्रम के दौरान साइबरट्रक के दो संस्करणों से पर्दा उठा सकती है. 

इसमें आगे कहा गया कि दोनों साइबरट्रक महत्वपूर्ण डिजाइन और आकार के अंतर के साथ आएंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि छोटा साइबरट्रक, बड़े साइबरट्रक के मुकाबले 20 प्रतिशत छोटी बॉडी के साथ आएगा. यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब टेस्ला को साइबरट्रक के लॉन्च में बार-बार देरी करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ला 2023 की शुरुआत से पहले साइबरट्रक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक की बिक्री शुरू नहीं करेगी, इसका उत्पादन इस साल के अंत में शुरू होने की संभावना है. रॉयटर्स के अनुसार, टेस्ला ने साइबरट्रक के डिजाइन में बड़े बदलाव करने के लिए इसे लंबे समय के लिए टाल दिया है.

गौरतलब है कि मूल रूप से साइबरट्रक का ऐलान 2019 में किया गया था. अगस्त 2021 में साइबरट्रक के प्रोडक्शन को 2022 के लिए टाल दिया गया था क्योंकि ईवी फर्म ने अपने मॉडल वाई के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था. अब रिपोर्ट्स हैं कि टेस्ला ने अपनी वेबसाइट से साइबरट्रक के उत्पादन की तारीखों को हटा दिया है.

यह भी पढ़ें: Yamaha दे रही है हजारों रुपये का कैशबैक, मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदने का बढ़िया मौका!

टेस्ला वेबसाइट पर साइबरट्रक के बारे में बताया गया है कि यह ताकत, गति और बहुमुखी प्रतिभा के एक नए वर्ग में प्रवेश करने जैसा है. यह केवल एक पूर्ण-इलेक्ट्रिक डिजाइन के साथ ही संभव है. इसमें शक्तिशाली ड्राइवट्रेन और गुरुत्वाकर्षण को निम्न करने पर ध्यान दिया गया है. यह 2.9 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटे की रफ्तार हालिस कर सकता है और 500 मील की रेंज दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget