एक्सप्लोरर

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत का बजेगा डंका, टॉप टू मैन्युफैक्चरर में होगा शामिल

आयुकावा ने कहा कि ऑटो उद्योग के सभी सेगमेंट्स अभी भी साल 2018-19 के आंकड़ों से नीचे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग देश के आर्थिक विकास का एक प्रमुख स्रोत है, पढ़ें पूरी खबर

SIAM Says: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने यह जानकारी दी है कि अगले 25 वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का लक्ष्य वाहनों के सभी सेगमेंट में ग्लोबल स्तर पर शीर्ष दो उत्पादकों में शामिल होना है. सियाम (SIAM) के 62वें वार्षिक सत्र में आयुकावा ने कहा कि, भारत की प्लान विजन 2047 के अंतर्गत अगले 25 सालों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की सभी निर्माण वैल्यू चेन में करीब शतप्रतिशत आत्मनिर्भर होने का है. 

क्या है भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का प्लान

आयुकावा ने कहा, "ऑटो उद्योग ने आजादी 100 वर्ष पर भारत के लिए एक विजन स्टेटमेंट बनाया है. इसके अनुसार, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग दुनियाभर में इस उद्योग के हर सेगमेंट में दो शीर्ष उत्पादकों में से एक होगा." साथ ही, उद्योग का लक्ष्य अगले 25 सालों में लाइफ साइकिल के आधार पर स्वच्छ ऊर्जा वाहनों का निर्माण एक प्रमुख हिस्सा है इसका मतलब बैटरी इलेक्ट्रिक, इथेनॉल, फ्लेक्स ईंधन, सीएनजी, बायो-सीएनजी, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन सहित सभी व्यवहारिक तकनीकें इस प्लान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

क्या क्या उठाने होगें कदम

आयुकावा के अनुसार इस महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इंडस्ट्री को कुछ प्रमुख  बदलावों की जरूरत होगी जैसे कि प्रतिस्पर्धात्मकता को एकमात्र लक्ष्य समझ कर उसका पीछा करना और दूसरा व्यापार करने में आसानी की क्षमता को विकसित करना. एक लॉन्ग टर्म रेगुलेटरी रोडमैप निवेश, तकनीकों  और प्रोडक्शन के विकास, इस योजना को बनाने में मददगार हो सकता है. आयुकावा के अनुसार इंडस्ट्री को कहा कि सक्षम तकनीकों और नई ऊर्जा के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी ध्यान केंद्रित करना होगा. साथ ही हमें सुरक्षा, टेलीमैटिक्स, इंफोटेनमेंट, कस्टमर की सुविधाओं जैसे बिंदुओं पर तेजी से कार्य करना होगा.  

वर्तमान में क्या है स्थिति

वर्तमान बाजार के बारे में आयुकावा ने कहा कि घरेलू ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री महामारी शुरू होने से पहले ही एक लंबी मंदी के दौर से गुजर रहा है. उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 1990 से 2000 के दशक में पैसेंजर व्हीकल सैगमेंट में 12.6% की CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से वृद्धि हुई. जो 2000 से 2010 के अगले दशक में 10.3% और 2010 से 2020 के दशक में केवल 3.6% ही रह गया. जिसमें पिछले पांच सालों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है. 

क्या हैं मंदी के कारण

आयुकावा ने कहा कि महामारी के साथ ही मांग और आपूर्ति दोनों पक्षों पर कई अन्य चुनौतियों का सम्मिलित रूप से ऑटो उद्योग के विकास को अधिक प्रभावित किया. वर्तमान में उद्योग एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसमें कुछ सैगमेंट में महामारी के बाद सुधार हो रहा है तो कुछ अभी भी मंदी से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उनके अनुसार एंट्री लेवल की कारों और दोपहिया वाहनों के सेगमेंट में लागत में बढ़ोतरी होने के बाद इनके मांग में कमी देखी जा रही है और जिन सेगमेंट्स में तेजी देखी जा रही है वे सेमीकंडक्टर की कमी के कारण मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. 

अभी किस स्थान पर है भारत?

आयुकावा ने कहा कि ऑटो उद्योग के सभी सेगमेंट्स अभी भी साल 2018-19 के आंकड़ों से नीचे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग देश के आर्थिक विकास का एक प्रमुख स्रोत है, जिसका कारोबार करीब 120 बिलियन अमरीकी डालर है जो कि देश के जीडीपी का लगभग 6 प्रतिशत है और इसका भारत के मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन में 35 प्रतिशत का योगदान है. यह उद्योग देश के 3 करोड़ से अधिक लोगों के लिए रोजगार उत्पन्न करता है और जीएसटी में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये  का योगदान देता है. उन्होंने कहा कि भारत टू व्हीलर्स के सेगमेंट में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा, पैसेंजर वाहनों में चौथा सबसे बड़ा और वाणिज्यिक वाहनों में सातवां सबसे बड़ा उत्पादक है.

यह भी पढ़ें :- 

Top selling Cars: ये रही सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs और MUVs की लिस्ट

Best CNG Cars: ढेर सारे फीचर्स और जबर्दस्त माइलेज के साथ आती हैं ये CNG कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget