एक्सप्लोरर

Monsoon Tips: बारिश के मौसम में आपकी गाड़ी में आ सकती हैं ये दिक्कतें, जानें बचने के उपाय

Driving Tips: बारिश में सड़क बहुत खराब हो जाती है और टायर भी जल्दी घिस जाते हैं, जिससे गाड़ी के हमेशा फिसलने का खतरा बना रहता है. बारिश में गाड़ी के टायर हमेशा अच्छी स्थिति में होने चाहिए.

Car Tips: देश के लगभग सभी राज्यों में खूब बरसात हो रही है. इससे कुछ लोगों को राहत मिली है तो बहुत से लोगों के लिए परेशानियां भी खड़ी हो गई हैं. सबसे ज्यादा दिक्कतें गाड़ी चलाने वाले लोगों को होती है. ऐसे मौसम में अक्सर लोगों को खराब और पानी भरे सड़कों पर मजबूरन गाड़ी चलाना पड़ता है और बारिश में सड़कों पर बड़े गढ्ढे भी हो जाते हैं.

ऐसी स्थिति में सड़क पर चलने से कई बार गाड़ियों में भी खराबी आ जाती है. इसलिए बारिश के मौसम में यदि आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा रहें हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें जिससे आपकी गाड़ी खराब होने से बची रहे. 

वाइपर का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में वाइपर बहुत जरुरी होता है. यह अधिक समय तक न यूज करने पर खराब भी हो सकता है. इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले गाड़ी के वाइपर्स की जरूर जांच कर लें और यदि जरूरत हो तो इसे आप बदल भी सकते हैं क्योंकि ये बारिश के समय बहुत काम आते हैं. इसके अलावा आप कार के फ्लूड कंटेनर में साबुन पानी का घोल भी भर सकते हैं.  

ब्रेक पैड पर दें ध्यान

गाड़ी घर से लेकर निकलने से पहले उसके ब्रेक पैड को अच्छी तरह से चेक कर लें. क्योंकि बारिश के पानी के कारण ब्रेक पैड खराब हो सकते हैं. यदि ड्राइविंग के वक्त ब्रेक लगने में अधिक समय लग रहा है या उसमे से कोई आवाज आ रही है तो ये खराब हो चुके हैं और इन्हें आपको बदलना पड़ेगा. कभी भी खराब ब्रेक के साथ कार न ड्राइव करें क्योंकि इससे आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. 

सिलिका जेल का करें इस्तेमाल 

अगर आपकी गाड़ी काफी वक्त से बंद है तो इसके अंदर नमी और दुर्गंध बढ़ जाती है. गाड़ी में कचरा, गीले कपड़े, जूते और खिड़कियों के बंद रहने से नमी बढ़ती है, इससे बचने के लिए आप सिलिका जेल का प्रयोग कर सकते हैं. यह प्रोडक्ट्स ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदे जा सकते हैं.  

इन सामानों को गाड़ी में जरुर रखें

बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधान रहने की जरुरत होती है, इसलिए अपनी कार में कुछ जरूरी चीजों को जरूर साथ रखें इनमें छाता, टॉर्च, एक जोड़ी कपड़े, तौलिया आदि शामिल हैं. साथ ही फ्यूज, वाइपर ब्लेड और एक्स्ट्रा टायर भी जरूर साथ होना चाहिए.

टायर की कंडीशन को जांचे

बारिश में सड़कें बहुत खराब हो जाती हैं और टायर भी जल्दी घिस जाते हैं, जिससे गाड़ी के हमेशा फिसलने का खतरा बना रहता है. इसलिए बारिश में गाड़ी के टायर हमेशा अच्छी स्थिति में होने चाहिए. टायर सही हैं या नहीं इसका पता आप उनमें दिए गए मार्क के घिसाव से लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें :-

Discount on Wagon R: मारुति लेकर आई है वैगन आर पर बंपर छूट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

Citroen C3 Aircross: टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा के लिए खड़ी हुई मुश्किलें, टक्कर देने आ रही है सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget