एक्सप्लोरर

Discount on Wagon R: मारुति लेकर आई है वैगन आर पर बंपर छूट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

Wagon R discount offers: अगर आप भी वैगन आर लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है क्योंकि कंपनी वैगन आर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही है, क्या है ऑफर जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-

Maruti Suzuki Discount Offers: देश में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने कुछ समय पहले ही अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर (WagonR) को नए रुप में लॉन्च किया था. यह देश के सबसे लोकप्रिय कार मॉडल्स में से एक है. यदि आप 6 लाख से कम कीमत में कोई कार ख़रीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है. इसमें एक आकर्षक डिजाइन के साथ कई आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.  

क्या है ऑफर

कंपनी इस अगस्त माह में अपनी वैगन आर पर एक बड़ी छूट दे रही है. इस छूट में 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस तरह इस हैचबैक कर पर कुल 30,000 रूपए तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है. जबकि कंपनी वैगन आर के सीएनजी मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है.

डुअल-टोन कलर में उपलब्ध है वैगन आर

मारूति ने वैगन आर को दो डुअल-टोन पेंट के विकल्प पेश किया है जिसमें ब्लैक रूफ के साथ मैग्मा ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ गैलेंट रेड का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें एक डार्क रेडिएटर ग्रिल और  हेडलैम्प्स के लिए काले रंग के इंसर्ट का विकल्प मिलता है.  

ये हैं कार के फीचर्स 

नई वैगनआर में के इंटिरियर में पुरानी थीम को बदलकर नया बेज और डार्क ग्रे मेलेंज अपहोल्स्ट्री शामिल किया गया है. साथ ही इसमें ऑटोमैटिक स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और ऑटोमैटिक हिल-होल्ड असिस्ट भी मिलता है. वहीं अगर फीचर्स की बात करें तो अब इसमें सैटेलाइट नेविगेशन और ड्यूल एयरबैग के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो यूनिट, कनेक्टेड कार एप्लिकेशन के साथ सभी स्टैंडर्ड सुविधाएं मिलती हैं 

जबर्दस्त है इसका माइलेज देती है कार

कंपनी द्वारा किए गए इस अपडेट के बाद इस कार का माइलेज में भी काफी सुधार हुआ है. कंपनी इस कार के 1.0L तीन-सिलेंडर इंजन के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ 25.19 kmpl का माइलेज मिलने का दावा करती है. वहीं इसके 1.2 लीटर इंजन को देखे तो यह 88.7 बीएचपी की मैक्सिमम पॉवर उत्पन्न करता है जिससे AMT विकल्प में 24.43 kmpl का माइलेज प्राप्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :-

Citroen C3 Aircross: टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा के लिए खड़ी हुई मुश्किलें, टक्कर देने आ रही है सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस

Royal Enfield Bullet 350: सिर्फ 9 हजार रुपये में घर ला सकते हैं नई बुलेट, जानिए कंपनी की ये शानदार स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget