एक्सप्लोरर

Grand Vitara Vs Hyryder: दोनों SUV साझा करती हैं एक ही प्लेटफॉर्म, जानें कौन सी है बेहतर

Maruti Vs Toyota: Grand Vitara और Hyryder दोनों सिस्टर मॉडल्स हैं, मारुति(Maruti) और टोयोटा(Toyota) ने इन्हें साथ मिलकर ही डेवलप किया है. वहीं फीचर्स और स्टाइलिंग के मामले में इनमें कुछ अंतर भी हैं.

Difference Between Grand Vitara And Hyryder: मारुति (Maruti) और टोयोटा (Toyota) दोनों अपने-अपने दावेदारों ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) और हाइराइडर (Hyryder) के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी (Compact SUV) सेगमेंट में एंट्री कर रहे हैं. हालांकि दोनों ही SUV को कार निर्माताओं ने एक साथ मिलकर डेवलेप किया है और दोनों एक ही प्लेटफॉर्म शेयर करती हैं. ऐसे में इन दोनों ही गाड़ियों में काफी समानताएं हैं, लेकिन हम आपको बताएंगे कि इनमें क्या अंतर रखे गए हैं और कैसे दोनों दिग्गज कंपनियां अपने बैज के दम पर ग्राहकों को अपनी ओर लाने की कोशिश करेंगी.  

Grand Vitara Vs Hyryder कौन दिखती है बेहतर

लंबाई के मामले में ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) की लंबाई 4345 मिमी और हाइराइडर (Hyryder) की लंबाई 4365 मिमी है. वहीं दोनों ही गाड़ियों की चौड़ाई 1795mm और व्हीलबेस 2600mm हैं. दोनों ही एसयूवी आकार में लगभग बराबर ही हैं, हालांकि हेडलैम्प और ग्रिल के अलग डिजाइन के साथ दोनों का फ्रंट-एंड अलग दिखता है. Hyryder में स्लिम LED स्ट्रिप्स के साथ ग्रिल पर एक पतली क्रोम लाइन मिलती है. वहीं Grand Vitara की क्रोम लाइन चौड़ी है और लाइट्स भी अन्य नेक्सा (Nexa) कारों पर मिलने वाले डिजायन के जैसी ही हैं. रियर स्टाइलिंग में दोनों ही गाड़ियों में थोड़ा ही अंतर देखने को मिलता है. 

किसमें मिलते हैं अधिक फीचर्स

Grand Vitara और Hyryder दोनों के इंटीरियर में एक जैसा स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ कोई खास अंतर नहीं दिखता है. इंटीरियर में अंतर केवल इंटीरियर कलर ऑप्शंस का ही हैं. फीचर्स लिस्ट में दोनों में ही पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट सीट, एक 360 डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइट, वायरलेस चार्जिंग, 6 एयरबैग और बहुत कुछ शामिल हैं.

Grand Vitara और Hyryder के इंजन विकल्प

दोनों SUVs को एक ही इंजन विकल्प के साथ विकसित किया गया है, जो माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पॉवरट्रेन हैं. ये एक 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल और एक 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर हैं. मैनुअल वेरिएंट AWD सिस्टम और टेरेन मोड के साथ भी उपलब्ध है. ग्रैंड विटारा के माइलेज के आंकड़े अभी के लिए सामने आए हैं लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि हाइराइडर का माइलेज भी ऐसा ही होगा. मैनुअल 1.5 माइल्ड हाइब्रिड ग्रैंड विटारा का माइलेज 21.1 kmpl है, जबकि AWD 19.3kmpl का माइलेज मिलता है.

वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल के साथ हाइब्रिड(Hybrid) और ईवी(EV) मोड के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी है, जिसकी कुल पावर 115ps और माइलेज 27.9 kmpl है.

Grand Vitara और Hyryder की कीमत

Urban Cruiser Hyryder में बैटरी के लिए 8 साल की वारंटी और तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है. वहीं Grand Vitara को मारुति की नेक्सा (Nexa) आउटलेट द्वारा बेचा जाएगा. Hyryder को रेगुलर टोयोटा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा. हम उम्मीद करते हैं कि कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं होगा. टोयोटा अपनी  Hyryder का दाम थोड़ा अधिक ज्यादा रख सकती है क्योंकि पहले भी कंपनी ने Urban Cruiser की कीमत Brezza से अधिक रखी थी.  

यह भी पढ़ें-

Harley Davidson: राइडर्स के लिए खुशखबरी! कंपनी भारत में लॉन्च करेगी नई बाइक Nightster

Xiaomi : ऑटोमोबाइल सेक्टर में एंट्री करेगी Xiaomi, जल्द ही लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget