एक्सप्लोरर

Maruti Celerio: न्यू मारुति सेलेरियो के टॉप फीचर्स, इंजन की खासियत और कीमत जान लीजिए

New Maruti Celerio Review: मारुति ने अपनी नई सेलेरियो कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस हैचबैक कार में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

New Maruti Celerio Launched in India: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार सेलेरियो (Celerio) लॉन्च कर दी है. पिछली सेलेरियो कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी बनाने में सफल रही और AMT गियरबॉक्स वाली पहली मारुति कार बनी. मारुति ने अपनी नई सेलेरियो में कई फीचर्स को ऐड किया है और यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इस कार का माइलेज और कीमत सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है. आपको इस कार के टॉप फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं.

एक्सटीरियर  
नई सेलेरियो लेटेस्ट हरटेक्ट प्लेटफार्म (Heartect Platform) के अनुरूप बनाई गई कार है. यह नया प्लेटफार्म कार को हल्का और सेफ्टी के लिहाज से बेहतर बनाता है. इसके अलावा फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी यह कई मायनों में फायदेमंद है. इस कार की लंबाई पिछली सेलेरियो से ज्यादा नहीं है और 3695 mm की लंबाई के साथ लॉन्च की गई है. हालांकि इसकी चौड़ाई पिछली सेलेरियो से ज्यादा है और 1655 mm है. यह कार पिछले मॉडल की अपेक्षा बड़ी और बेहतर लुक वाली नजर आती है. 

ग्राउंड क्लीयरेंस अब 170 mm तक बढ़ा दी गई है. मारुति ने अपने नए मॉडल में दो कलर जोड़े हैं. फॉग लैम्प्स के साथ कार के हैडलैम्प्स पहले से बड़े हैं. कार की ग्रिल नई स्विफ्ट की तरह नजर आती है, जिससे हैडलैम्प्स जुड़े हुए हैं. टॉप-एंड-वर्जन में 15 इंच ब्लैक एलॉय मिल रहे हैं, जो कार को अच्छा टच दे रहे हैं. कुल मिलाकर यह पिछले मॉडल से थोड़ा बड़ा दिखता है. 

इंटीरियर
कार के दरवाजे पहले से ज्यादा वाइड हैं. इंटीरियर पिछले मॉडल की अपेक्षा काफी बढ़िया और मॉडर्न है. इसमें नए वर्टिकल AC वेंट लगाए गए हैं. इंटीरियर ब्लैक और सिल्वर कलर का है. पिछले मॉडल की तुलना में इसकी क्वालिटी और डिजाइन बेहतर है. हालांकि कार के इंटीरियर में हार्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है. यह एक एंट्री लेवल हैचबैक है, लेकिन पिछली सेलेरियो की तुलना में काफी प्रीमियम है. 

इसमें 7 इंच की टच स्क्रीन है, जिसमें लेटेस्ट स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. आपको कार में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पुश स्टार्ट बटन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स हैं. ड्राइवर सीट की हाइट को एडजस्ट किया जा सकता है. AC पॉलिन फिल्टर, डबल एयरबैग, एबीएस, हिल होल्ड असिस्टेंट, इलेक्ट्रिक ORVMs और रीयर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं. जबकि टॉप एंड वेरिएंट में क्लाइमेट कंट्रोल का बेहतरीन फीचर मिलता है. इसके इंटीरियर में पिछले मॉडल की अपेक्षा ज्यादा जगह लगती है. यह ज्यादा आरामदायक भी है. 

इंजन और माइलेज
सेलेरियो में ड्यूल जेट के साथ ऑन न्यू जेनरेशन K-Series  इंजन दिया गया है. कार में आपको 67hp/89Nm के साथ डुअल वीवीटी पेट्रोल 1.0 लीटर इंजन मिल रहा है. आप या तो इसे 5-स्पीड मैनुअल के साथ खरीद सकते हैं या AMT 5-स्पीड ले सकते हैं. बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए यह इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आ रहा है. पेट्रोल के मामले में भी नई सेलेरियो भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है. AGS वैरिएंट में आपको 26.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिल रहा है. Zxi, Zxi+AGS वैरिएंट का माइलेज 26kmpl है. जबकि Lxi, Vxi, Zxi MT वैरिएंट 25.23kmpl और  Zxi+MT वैरिएंट में 24.97 kmpl का बेहतरीन माइलेज मिल रहा है. 

कार की कीमत जान लीजिए 
नई सेलेरियो कार चार वैरिएंट Lxi, Vxi, Zxi, Zxi+ में उपलब्ध है. बेस वेरिएंट पेट्रोल मैनुअल की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं. Vxi से शुरू होने वाले AMT के लिए आपको ज्यादा पैसे देने होंगे. एएमटी भी मैनुअल से लगभग 50,000 रुपये महंगी है. टॉप-एंड एएमटी वैरिएंट 6.94 लाख रुपये में आ रहा है. नई सेलेरियो का मुकाबला हुंडई की सैंट्रो और कुछ हद तक निओस प्लस व टाटा टिआगो से है.

यह भी पढ़ेंः Hyundai अगले साल नए लुक के साथ भारत में लॉन्च करेगी Creta facelift वर्जन

Airbag in Scooter Bike: अब बाइक और स्कूटर में भी मिलेगा एयरबैग, सेकेंड भर में खुलकर करेगा आपकी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget