एक्सप्लोरर

New Seltos in Korea: कोरिया में लॉन्च हुआ Kia Seltos का नया अवतार, जानें क्या है इसमें खास

Kia Seltos का कोरियाई वर्जन दो इंजन के विकल्प में मिलता है. 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड, 1.6-लीटर पेट्रोल वाला पहला इंजन 198 हॉर्सपावर के अधिकतम पॉवर और 265 Nm के उच्चतम टॉर्क को उत्पन्न करने वाला है.

Kia Seltos Facelift Launched: वाहन निर्माता कंपनी किआ (Kia) ने अपने स्वदेशी बाजार कोरिया में अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस (Seltos) का फेसलिफ्ट वर्जन उतार दिया है. इस कार को कंपनी ने बुसान इंटरनेशनल ऑटो शो में पहली बार पेश किया था. इस नए फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत 20.6m दक्षिण कोरियन वोन (KRW) बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग ₹12.50 लाख रुपए है.

सेल्टोस के इस नए फेसलिफ्ट वर्जन में भारत में उपलब्ध सेल्टोस एसयूवी के मुकाबले बहुत अंतर हैं. सेल्टोस के नए फेसलिफ्ट वर्जन के भारत में आने के समय की कोई जानकारी नहीं है. जबकि किआ बहुत जल्द नई सेल्टोस फेसलिफ्ट को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च करने वाली है.

कितना अलग है नया वेरिएंट

सेल्टोस के नए फेसलिफ्ट के ग्रेविटी वेरिएंट में फ्रंट बम्पर पर ऑक्स हॉर्न पैनल,18-इंच के अलॉय व्हील, रियरव्यू मिरर कवर जैसे कुछ बड़े बाहरी डिटेल्स दिए गए हैं, साथ ही एलईडी डीआरएल, ट्विन एलईडी हेडलाइट सिस्टम, लो-स्लंग ग्रिल जैसे सबसे ज्यादा अपडेट्स बाहरी डिजाइन में दिया गया है. 

लंबाई भी है ज्यादा

नई कोरियाई-स्पेक सेल्टोस एसयूवी की चौड़ाई 1,800 mm, लंबाई 4,390 mm और ऊंचाई 1,600 mm है और इसका व्हीलबेस 2,630 mm का मिलता है. जबकि भारत में बिकने वाली सेल्टोस एसयूवी की लंबाई 4,315 mm है, जो कि कोरियाई स्पेक सेल्टोस से छोटी है.

इंटीरियर भी है काफी अलग

कोरिया में लॉन्च्ड सेल्टोस में बेहतर NVH लेवल के लिए 2-लेयर साउंडप्रूफ ग्लास, कोलिजन अवॉइडेंस असिस्टेंस, 360-डिग्री कैमरा, इंटेलिजेंट रिमोट पार्किंग सपोर्ट, एक साइड-व्यू कैमरा, एक नया गियर शिफ्ट नॉब और नए क्लाइमेट कंट्रोल वेंट्स दिए गए हैं जो भारत में बिकने वाली सेल्टोस से काफी अलग है.

कोरिया में है डीजल इंजन का ऑप्शन

Kia Seltos का कोरियाई वर्जन दो इंजन के विकल्प में मिलता है. 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड, 1.6-लीटर पेट्रोल वाला पहला इंजन 198 हॉर्सपावर के अधिकतम पॉवर और 265 Nm के उच्चतम टॉर्क को उत्पन्न करने वाला है. वहीं इसका 1.6-लीटर वाला 4-सिलेंडर डीजल इंजन 136 hp की अधिकतम पॉवर और 320 Nm का उच्चतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. भारत में किआ सेल्टोस केवल पेट्रोल इंजन के दो वेरिएंट (1.5-लीटर और 1.4-लीटर) में ही उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- 

Ertiga Price Hiked: मारुति ने बढ़ाया अपने इस लोकप्रिय कार का दाम, ये मिलते हैं धांसू फीचर्स 

Tork Motors Electric Motorcycle: बस 1 घंटे में चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, 180 किलोमीटर है रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?
सिर्फ कम टायर प्रेशर से हर साल 4,500 करोड़ रुपये का फ्यूल हो रहा बर्बाद, जानिए कैसे?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget