एक्सप्लोरर

Tork Motors Electric Motorcycle: बस 1 घंटे में चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, 180 किलोमीटर है रेंज

Kratos R Bike: यह बाइक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसकी बैटरी 80% तक चार्ज होने में केवल एक घंटे का समय लेती है.

Tork Starts Delivery: टोर्क मोटर्स (Tork Motors) ने इस साल के शुरुआती माह में ही दो नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल क्रेटोस (Kratos) और क्रेटोस आर (Kratos R) को पेश किया था. इनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 1.08 लाख रुपये और 1.23 लाख रुपये है. सप्लाई चेन के संकट के कारण इन बाइक्स के लिए प्रस्तावित डिलीवरी अप्रैल में शुरू नहीं हो सकी थी, लेकिन अब इस पुणे बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप कंपनी की ओर से इन मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू हो चुकी है. देखिए क्या है इन बाइक्स में खास-

कंपनी ने पहले दिन Kratos और Kratos R की 20 यूनिट ग्राहकों तक पहुंचाई है. ये सभी 20 यूनिट्स कंपनी के पुणे, महाराष्ट्र में बने मुख्यालय से ग्राहकों को सौंपी गईं. कंपनी चरणबद्ध तरीके से देश के विभिन्न शहरों में अपने वाहनों की उपस्थिति बढ़ाएगी. फिलहाल पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और दिल्ली में ही कंपनी ने अपनी मोटरसाइकिल्स को पेश किया है. 

रेंज है जबरदस्त 

Tork Kratos में 7.5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो कि 5.36 bhp की पावर उत्पन्न करती है. वहीं Kratos R में 9kW का मोटर लगाया गया है जो कि 6 bhp की पावर जेनरेट करता है. इन दोनों ही मॉडल्स में 4kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी ने इससे सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर तक रेंज मिलने का दावा किया है.

चार्जिंग टाइम बस एक घंटा

कंपनी ने यह दावा किया है कि ये दोनों ही मॉडल्स पूरी तरह चार्ज होने में रेगुलर चार्जर से 4-5 घंटे घंटे का समय लेती हैं. इनमें राइडिंग मोड के तीन विकल्प मिलते हैं, जो कि इको, सिटी और स्पोर्ट के रुप में आते हैं. Kratos R फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है जिससे इसकी बैटरी 80% तक चार्ज होने में केवल एक घंटे का समय लेती है.

बेहद शानदार हैं फीचर्स

कंपनी ने दोनों ही इलेक्ट्रिक बाइक्स में फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटर वॉक, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, जियो फेंसिंग, असिस्ट, ट्रैक मोड एनालिसिस के साथ स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे तमाम एडवांस फीचर्स को शामिल किया है.

यह भी पढ़ें :-

Used Cars: कम कीमत में मिल रही ये शानदार गाडियां, खर्चने होंगे ₹1 लाख से भी कम

Hyundai Discount Offers: Hyundai लेकर आई मॉनसून ऑफर, इन कारों पर करें 50,000 रुपये तक की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget