एक्सप्लोरर

जापानी चिप निर्माता कम्पनी Renesas और Tata Motors के मध्य हुई साझेदारी, जानें वजह

Tata Motors : टाटा ग्रुप की एक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) और Renesas बेंगलुरु में एक ज्वाइंट सिस्टम सॉल्यूशन डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करेंगी.

Tata motors limited: वैश्विक रुप से सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी के चलते Tata Motors Limited ने जापानी चिप निर्माता कंपनी Renesas इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प के साथ बुधवार को हाथ मिला लिया है. इस तरह Tata ने सेमीकंडक्टर समाधानों के निर्माण, विकास और डिजाइन पर एक रणनीतिक साझेदारी की है. दोनों कंपनियों के मध्य इस पार्टनरशिप के कदम को भारत और उभरते बाजारों को ध्यान में रखकर उठाया गया है. वैश्विक रूप से सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी के चलते आटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. 

Renesas के जारी एक बयान के मुताबिक दोनों कंपनियों की यह साझेदारी, मार्च 2022 में Renesas और Tata Group के टाटा Elxsi द्वारा हाल ही में घोषित की गई नेक्स्ट जनरेशन ईवी इनोवेशन सेंटर (NEVIC) सहित टेक्नोलॉजी और बिजनेस के रूप में कंपनियों के संबंध का यह साझा प्रयास इसका विस्तार करता है. वहीं, आगे भी कहा है कि नेक्स्ट जनरेशन के ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स को डेवलप करने और Renesas और Tata motors के वाहनों की परफोर्मेंस और स्कलेबलिटी को बढ़ाने के लिए आपस में सहयोग करेंगे.

ADAS को लेकर नॉन एक्सक्लूसिव पार्टनर्शिप- कनेक्टेड व्हीकल्स को तेजी से डिवेलप करने के मामले में Renesas Electric, टाटा मोटर्स के साथ पार्टनरशिप करेगा. आपको बता दें कि ये दोनों कंपनियां एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी पर एक नॉन एक्सक्लूसिव साझेदारी भी करेंगी. नेक्स्ट जनरेशन के वायरलेस नेटवर्क सोल्यूशन को लागू करने के लिए Renesas तेजस के साथ सहयोग भी करेगा. वहीं, यह सहयोग 4G से 5G तक कम्यूनिकेशन नेटवर्क में प्रयोग की जाने वाली रेडियो यूनिट्स के लिए सेमीकंडक्टर सोल्यूशन का डिजाइन और डेवलपमेंट  के लिए भी होगा.

ज्वाइंट सिस्टम सोल्यूशन डेवलमेंट सेंटर- टाटा ग्रुप की एक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) और Renesas बेंगलुरु में एक ज्वाइंट सिस्टम सॉल्यूशन डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करेंगी. कंपनियों की योजना पहले भारत के लिए प्रोडक्ट और सोल्यूशन को रोल आउट करके ग्लोबल मार्केट में अपने कदम को बढ़ाना है.

देखने को मिलेगा कम्यूनिकेशन नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग- टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह इंफ्रास्ट्रक्चर, IoT, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव सेगमेंट के लिए व्यापक सिस्टम सॉल्यूशंस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इनोवेशन सेंटर Renesas के सेमीकंडक्टर सॉल्यूशन और TCS के उद्योग के एक्सपीरियंस का लाभ उठाएगा. नटराजन चंद्रशेखरन (टाटा संस के अध्यक्ष) ने इस बारे में बताया कि कम्पनी Renesas के साथ पार्टनरशिप करके वर्तमान के और भविष्य के कम्यूनिकेशन नेटवर्क के फील्ड में सहयोग करने में काफी अवसर देख रही हैं. कंपनियों की यह साझेदारी भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर इन क्षेत्रो में कम्पनी की भागेदारी के सुनिश्चित करेगा.

इस साझेदारी से देखने को मिलेगा फायदा- हिदेतोशी शिबाता (Renesas के अध्यक्ष और CEO) ने बताया है कि इस पार्टनरशिप से दोनों कंपनियां एक प्लेटफॉर्म पर आईं हैं, जिससे दोनों को कई फायदे देखने को मिलेंगे. आगे भी कहा कि भारत और दुनिया के उभरते बाजारों में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में दोनों कंपनियां सहयोग करेंगी. वहीं, दोनों कंपनियां इस पार्टनरशिप से सफलता के शीर्ष पर पहुंचने को निरंतर अग्रसर रहेंगी.

यह भी पढ़ें :-

Mahindra Scorpio N Review: न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो एन डीजल ऑटोमैटिक का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

जानें किन कारणों से Alto और WagonR जैसी छोटी कारों का प्रोडक्शन हो सकता है बंद, Maruti Suzuki ने बताई यह वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget