एक्सप्लोरर

Car Care: कार का शीशा साफ करते समय रहें बहुत ही सावधान, जरा सी गलती करा सकती है हजारों का नुकसान

Car Windshield: कार की विंडशील्ड को साफ करते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. आज हम आपको इनके बारे में बताने वाले हैं.

How To Clean Up Car Windshield: अगर आप कार का इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर है कि उसकी विंडशील्ड को साफ भी करते होंगे. लेकिन, क्या आपको पता है कि कार की विंडशील्ड साफ करते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. अगर इन सावधानियों को ना बरता जाए तो आपका हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है. कार की विंडशील्ड को गलत तरीके से साफ करने से उस पर स्क्रैच पड़ सकते हैं, जिसके कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है और आपको नई विंडशील्ड लगवाने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में इस अनवांटेड खर्चे से बचने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आपकी कार की विंडशील्ड की उम्र और लंबी हो जाएगी.

सही ग्लास क्लीनर चुनें
कई ग्लास क्लीनर में अमोनिया होता है. यह रसायन शीशे की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसीलिए ऐसा ग्लास क्लीनर चुनें, जो अमोनिया से मुक्त हो यानी जिसमें अमोनिया न हो. इसके अलावा, ग्लास क्लीनर ऐसा होना चाहिए, जो शीशे की सतह पर कोई अवशेष न छोड़े यानी साफ करने के बाद भी वह उसपर बना न रहे.

सही कपड़े का इस्तेमाल करें
अपनी कार की विंडशील्ड को साफ करने के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाले कपड़े का उपयोग करें. अगर आप माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि वह कम से कम 300जीएसएम का हो क्योंकि बड़ी मात्रा में पानी को समा सकता है और यह बहुत चिकना होता है. इससे शीशे पर स्क्रैच नहीं आएंगे.

वाइपर का सावधानी से इस्तेमाल करें
बिना वाइपर लिक्विड के वाइपर का इस्तेमाल न करें. यह आपकी कार की विंडशील्ड को बहुत नुकसान पहुंचाता है. यह विंडशील्ड पर निशान छोड़ सकता है, जिससे आपको सामने देखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जब भी वाइपर का इस्तेमाल करें तो पहले यह सुनिश्चित करें कि कार में पर्याप्त वाइपर लिक्विड है.

वैक्स का इस्तेमाल करें
यह जरूरी नहीं है लेकिन वैक्स का इस्तेमाल शीशे के लिए बेहतर होता है तो आप अपनी सुविधानुसार चाहें तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से शीशे पर एक पतली परत के तौर पर लगाएं. कुछ मिनट इंतजार करें और फिर बफिंग शुरू करें. यह आपकी विंडस्क्रीन को क्रिस्टल क्लियर कर देगा और बारिश के पानी से भी सुरक्षा करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget